Ro no D15139/23

औद्योगिक विकास को नई उड़ान देंगे प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने दिया युवा दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम संदेश

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा दिवस के पर प्रदेश के नाम जारी अपने संदेश में कहा‍है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवा विकास को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, देश और दुनिया का सबसे युवा प्रदेश है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि “युवा शक्ति मिशन” के अंतर्गत प्रदेश के युवा जो आई.टी. एवं अन्य व्यावसायिक योग्यता रखते हैं, उन्हें उनकी क्षमता, योग्यता और दक्षता के आधार पर प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 16 जनवरी को 7 वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने वाली है। अभी तक 6 इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में चार लाख करोड़ से अधिक का निवेश आने वाला है जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति मिशन में महिलाओं की भूमिका को भी प्रभावशाली बनाने के लिए विशेष महत्व दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि महिला और पुरूष सभी युवा शक्ति को काम मिले, इसके लिए हम युवा शक्ति मिशन लाँच करने के बाद लाड़ली बहनों के खातों में जनवरी माह की राशि अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा 16 जनवरी को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सभी विभाग रोजगार की संभावनाओं के आधार पर निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने-अपने विषय-विशेष पर प्रेजेंटेशन देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ते मध्यप्रदेश और आगे बढ़ते देश के साथ हमारी तरुणाई कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें।

  • Related Posts

    सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है गुड़ी पड़वा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    ऐतिहासिक महत्व की इस तिथि से ही विक्रम संवत हुआ आरंभ राज्य सरकार द्वारा गुड़ी पड़वा पर अवकाश के साथ सभी जिलों में विशेष आयोजन की व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    Read more

    कवि सम्मेलन हमारी समृद्ध काव्य परम्पराओं के हैंसजीव संवाहक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन हमारा ध्येय   जल्द ही प्रारंभ करेंगे भोपाल से ओरछा पर्यटन हेली सेवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ भोपाल (IMNB…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट