Ro no D15139/23

रेत व मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 1 जेसीबी एवं 4 हाईवा जप्त

राजनांदगांव 17 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध, भण्डारण, उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम धारा, मोहारा तथा राजनांदगांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेलकाडीह, इरईकला, घुमका का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेत व मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 1 जेसीबी एवं 4 हाईवा को जप्त किया गया। इसके अंतर्गत मनीष चंद्राकर के स्वामित्व के जेसीबी सीजी 08 पी 8112 से वाहन चालक विशाल वर्मा द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन एवं हाईवा सीजी 08 बीए 9700 से वाहन चालक विजय गेण्ड्रे द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना मोहारा को सुपुर्द किया गया। पुरानिक सोनवानी के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 बीसी 3622 से वाहन चालक प्रहलाद पाल द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। इसी तरह दीनदयाल के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 एक्यू 6676 से वाहन चालक दीनदयाल एवं हाईवा सीजी 08 एजे 9270 से वाहन चालक अनिल द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना घुमका को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 अगस्त को

    कोरबा 05 अगस्त 2026/जिला पंचायत कोरबा की संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

    Read more

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी

    कोरबा 05 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रा आगामी 21 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क की यात्रा प्रस्तावित है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस