Ro no D15139/23

सोमनी उपकेन्द्र में शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लाईन सहायक श्रेणी-दो ललेश्वर दास साहू को कारण बताओ सूचना जारी

राजनांदगांव 17 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कार्यपालन अभियंता संभाग छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड श्री कौशलेन्द्र पाण्डे ने सोमनी उपकेन्द्र में कर्तव्य अवधि में शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के संबंध में उप संभाग सोमनी में पदस्थ लाईन सहायक श्रेणी-दो श्री ललेश्वर दास साहू को कारण बताओ सूचना जारी किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमनी उपकेन्द्र में 16 मई 2026 को रात्रि में कर्तव्य अवधि के दौरान लाईन सहायक श्रेणी-दो श्री ललेश्वर दास साहू एवं आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारी श्री धनेश देशमुख शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। यह कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिससे कंपनी की छवि धूमिल हुई है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा का उल्लंघन है। नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एक वार्षिक वेतन वृद्धि या गतिरोध भत्ता असंचयी प्रभाव से अवरूद्ध करने प्रस्तावित किया गया है। इस संबंध में लाईन सहायक श्रेणी-दो श्री ललेश्वर दास साहू को 15 दिवस के भीतर उचित माध्यम से कार्यालय में बचाव कथन व प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा में सुसंगत स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर एकपक्षीय निर्णय लेते हुए प्रस्तावित दण्ड अधिरोपित कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 अगस्त को

    कोरबा 05 अगस्त 2026/जिला पंचायत कोरबा की संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

    Read more

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी

    कोरबा 05 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रा आगामी 21 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क की यात्रा प्रस्तावित है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस