Ro no D15139/23

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना: जिले के 10 कृषक भ्रमण के लिए पहुंचे जमशेदपुर झारखण्ड 35 वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शन का किए अवलोकन

उद्यानिकी कार्य को वैज्ञानिक तरीके से करने की मिलती प्रेरणा

 राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत जशपुर जिले के कुल 10 कृषकों का दल उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों के साथ भ्रमण हेतु 28 दिसम्बर को जमशेदपुर (झारखण्ड) पहुंचा। इस भ्रमण का उद्देश्य कृषकों को आधुनिक तकनीकों, उन्नत पद्धतियों, पुष्प प्रदर्शनी में बोन्साई बनाना, टोपियरी बनाना, गार्डन, छत पर गार्डनिंग इत्यादि एवं नवाचार पुष्प फसलों की जानकारी प्रदान करना रहा।
जमशेदपुर (झारखण्ड) प्रवास के दौरान कृषकों को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक हो रहे 35 वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शन का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में पुष्प फसलों की जीवंत प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। किसानों ने आधुनिक तकनीकों को प्रत्यक्ष देखकर काफी उत्साह जताया एवं कहा कि इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रमों से उन्हें उद्यानिकी कार्य को वैज्ञानिक तरीके से करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि यहाँ सीखी गई तकनीकों को वे अपने घर लौटकर अपने प्रक्षेत्र पर अपनाएंगे जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी और आय में सुधार आएगा। इस अवसर पर उद्यान विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों को योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग का उद्देश्य है कि जिले के कृषकों को आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की जाए।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?