Ro no D15139/23

विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में धमतरी में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, स्वस्थ एवं समृद्ध राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका – अजय चंद्राकर

 

विश्व योग दिवस पर धमतरी में स्वास्थ्य, अनुशासन और नशामुक्ति का संदेश

 

धमतरी, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य उपहार है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के फलस्वरूप योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि योग स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ तनावमुक्त जीवन जीने में भी सहायक है। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि योग भारतीय सनातन संस्कृति की अनुपम देन है, जो मानव जीवन को संतुलन, अनुशासन और आत्मिक शांति प्रदान करती है।

योग प्रशिक्षक सुश्री रेवती नेताम के मार्गदर्शन में उपस्थित प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, अर्धचक्रासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी तथा ध्यान की क्रियाओं के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। योगाभ्यास के दौरान पूरे परिसर में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण, जीवनशैली संबंधी बीमारियों की रोकथाम तथा मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने, अपने परिवार एवं समाज को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री अजय चंद्राकर ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग एवं नशामुक्त जीवन दोनों ही आवश्यक हैं। सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, ने भी संबोधित किया । योग की महत्वता बतायी । नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स