Ro no D15139/23

विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

*योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है: भावना बोहरा*

 

 

*▪️इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुति*

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम भैंसाओदार (तहसील कुई-कुकदूर) में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय पर भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया किया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान वनांचल क्षेत्र सहित पंडरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक साथ सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन शौली हेतु योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ्य भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने का सन्देश दिया।

 

कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ बस्तर के सुदूर वनांचल से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मल्लखंब योग को नई पहचान दिलाने वाले तथा इंडिया गॉट टैलेंट की विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा मल्लखंब योग की विशेष प्रस्तुति दी गई। उल्लेखनीय है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रस्ताव को अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है।

 

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। हमारे वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी भाई-बहनों और पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को अपने बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करने तथा हमारी योग परंपरा के प्रसार हेतु आज यह आयोजन किया गया जिसमें हमारे आदिवासी भाई-बहनों और विधानसभा वासियों का भरपूर सहयोग हमें मिला है जिसके लिए मैं कार्यक्रम में पधारे प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है, और आज पूरा विश्व योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर एक स्वस्थ जीवनशैली अपना रहा है।

 

उन्होंने आगे कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का सशक्त साधन है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन सकारात्मक बनता है। वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव मुक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है और करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक नागरिक योग से जुड़े और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बने। सामूहिक योगाभ्यास सामाजिक एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का भी सशक्त माध्यम है। मैं क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से आग्रह करती हूँ कि योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ्य रहें एवं स्वस्थ समाज व स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें।

 

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में भी आमजनों के बेहतर स्वास्थ्य, सुविधा और क्षेत्र के विकास हेतु हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से हम हर गाँव-गाँव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा और 20 से अधिक प्रकार की जाँच पूर्णतः निशुल्क की जा रही है और लगभग 13 हजार लोगों को इसका लाभ मिला है। आपातकालीन सेवा और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा चौबीस घंटे और सातों दिन अपनी सेवा दे रही है जिससे लगभग 32 हजार लोगों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ एवं आपातकालीन समय में त्वरित सहायता मिली है। आज पंडरिया विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ ही वहां सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कार्य हो रहें हैं। पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और जनता के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स