Ro no D15139/23

जशपुर Sp शशि मोहन सिंह का ऑपरेशन शंख नाद गौ तस्करों की कमर तोड़ दिया

 

0 इस वर्ष भी प्रभावी रूप से चलेगा जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद”,*
0  बीती रात्रि गौ-वंश से भरे पीकअप वाहन का 30 किलोमीटर तक फिल्मी स्टाईल से पीछा कर झारखंड सीमा में जप्त किया गया,*
0 पुलिस के भारी दबाव में आकर गौ-तस्कर अपने वाहन को जंगल में उतार दिया,*
0 पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.पी. 7910 से कुल 12 नग गौ-वंश जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है,*
0  गौ-तस्कर फरार हैं, संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है,*
0  इसी प्रकार चैकी कोतबा क्षेत्र के मरघट्टी गोड़ा जंगल से होकर ओड़िसा की ओर गौ-तस्करी कर रहे 02 आरोपियों को दबोचा गया, गौ-तस्करों से कुल 06 नग गौ-वंश जप्त,*
0 थाना दुलदुला एवं चैकी कोतबा में आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध,*
0 गौ-तस्करी में जप्त वाहन की राजसात की जायेगी, वाहन मालिक भी बनेंगें सहआरोपी,*


कोतबा गौ-तस्करी के गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. चूणामणी यादव उम्र 50 साल निवासी घोघरा चौकी कोतबा।
2. अवल साय मिंज उम्र 45 साल निवासी मुड़ापारा चौकी कोतबा।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बीती रात्रि 03 बजे जशपुर पुलिस को विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिली कि पीकअप वाहन में कुछ गौ तस्कर लोराघाटी के रास्ते गौ-वंश की तस्करी करते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर घेराबंदी एवं आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, पुलिस की एक टीम लोरो घाटी में तगड़ा बेरिकेड लगाकर वाहन का इंतजार किया जा रहा था, इसी दौरान मुखबीर के बतायेनुसार उक्त पीकअप वाहन जे.एच. 01 एफ.पी. 7910 लोरो घाटी में आई जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस एवं तगड़ा बेरिकेटिंग को देखकर वह अपने वाहन को रिवर्स में लेकर पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुये वापस जाने लगा, इस पर पुलिस टीम द्वारा उसका लगभग 30 किलोमीटर तक पीछा किया गया एवं इस दौरान अज्ञात तस्कर ग्राम झारखंड की सीमावर्ती ग्राम काटासारू के पास रास्ते में अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया एवं जंगल में एक्सीडेंट कर भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन की तलाशी लेने पर 12 नग गौ-वंश सकुशल बरामद किया गया। प्रकरण के तस्कर फरार हैं, उनका चिन्हांकित कर लिया गया है, शीघ्र ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगें। इस मामले में थाना दुलदुला में पशु क्रुरता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, आर. 499 हरिश केंवट एवं अन्य स्टाॅफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इसी प्रकार आज प्रातः में मुखबीर से चैकी कोतबा क्षेत्र के मरघट्टी गोड़ा जंगल से होकर ओड़िसा की ओर गौ-तस्करी करने की सूचना मिलने पर तत्काल चैकी कोतबा से पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी किया गया, टीम द्वारा दबिश देकर गौ-तस्करी कर रहे चूणामणी यादवं एवं अवल साय मिंज को अभिरक्षा में लेकर उनसे कुल 06 नग गौ-वंश जप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गौ-वंश को ओड़िसा की ओर तस्करी करना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध चौकी कोतबा में पशु क्रुरता का अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें दिनांक 06.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश यादव, प्र.आर. 386 संजय लकड़ा, आर. 58 उपेन्द्र सिंह, आर. 235 बूटा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “पिछले साल की तरह इस साल भी जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” जारी रहेगा, छत्तीसगढ़ से होकर झारखंड एवं ओड़िसा की ओर गौ-तस्करी करने वालों के उपर जशपुर पुलिस की कड़ी नजर हैं।”

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!