Ro no D15139/23

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जिले में मतदान केंद्रों से लेकर महाविद्यालयों तक आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित होगा मुख्य समारोह

  निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगामी 25 जनवरी 2026 को पूरे कोरबा जिले में 16वां ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ (एनव्हीडी) गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे से शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में निर्धारित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता जागरूकता के इस महापर्व को जिले के प्रत्येक कोने तक पहुँचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त विकासखंडों, तहसीलों, संकुलों तथा सभी ग्राम पंचायतों में विशेष सभाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों, मतदान केंद्रों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन सभी स्थानों पर उपस्थित जनसमूह और शासकीय अमले को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ना तथा उन्हें अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त कार्यालय प्रमुखों और संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने परिसरों में निर्धारित समय पर मतदाता शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन के पश्चात संबंधित संस्थाओं को कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स, वीडियो और पालन प्रतिवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित करना होगा। प्रशासन ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे जिला स्तरीय मुख्य समारोह सहित अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करें।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….