Saturday, September 7

Day: January 22, 2024

‘राम आयेंगे’’ विषय पर कार्टून प्रदर्शनी ने लोगों का मन मोहा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

‘राम आयेंगे’’ विषय पर कार्टून प्रदर्शनी ने लोगों का मन मोहा

*अभिनव और रोचक पहल की लोगों ने की सराहना* रायपुर, 22 जनवरी 2024/ अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर में जगह-जगह विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तेलीबांधा में आज कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा “राम आयेंगे” विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में कार्टून प्रतियोगिता के चयनित कार्टूनों को शामिल किया गया, जिसे लोगों की खूब सराहना मिली। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लोगों ने कहा कि यह एक अभिनव और रोचक पहल है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए इन कार्टूनों से पता चलता है कि लोगों की राम के प्रति कितनी आस्था है। इस प्रदर्शनी में अयोध्या राम मंदिर तक का सफर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जानकारी को लोग गंभीरता से पढ़ते दिखे और उत्सुकता के साथ वीडियो भी बनाया। उक्त प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग के सहयोग से क...
’’जय श्री राम’’ के उद्घोष से राममय हुआ दूधाधारी मठ प्रांगण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

’’जय श्री राम’’ के उद्घोष से राममय हुआ दूधाधारी मठ प्रांगण

*श्री बृजमोहन अग्रवाल समेत हजारों भक्तों ने ’’श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’’ का देखा लाइव प्रसारण* *अयोध्या में राम मंदिर जाने के इच्छुक लोग ’श्री रामलला दर्शन योजना’ को लेकर उत्साहित* रायपुर, 22 जनवरी 2024/ मठपारा के दूधाधारी मठ में आज ’’श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया, जहां संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों एवं दूर-दूर से रामलला के दर्शन करने आये हजारों भक्तजनों के साथ ’’अयोध्या’’ में ’’राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’’ का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में लगातार ’’जय श्री राम’’ का उद्घोष होता रहा और अपार जनसमूह ने राममय वातावरण में हर्ष उल्लास के भावावेश में नम आँखों से श्री रामलला को अपने अयोध्या के मंदिर में प्रतिष्ठित होते देखा और नमन किया। अपार जनसमूह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ ’’श्र...
राज्य में अब तक 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राज्य में अब तक 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

*किसानों को 26,482 करोड़ रूपए का भुगतान* *कस्टम मीलिंग के लिए 83.15 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव* रायपुर, 22 जनवरी 2024/छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 26482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 65 हजार 864 किसानों से 124 लाख 89 हजार 623 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 26 हजार 482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के मा...
आज बहुत ही अद्भुत दिन है आज कई वर्षों का इंतजार हुआ समाप्त: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

आज बहुत ही अद्भुत दिन है आज कई वर्षों का इंतजार हुआ समाप्त: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

*स्वास्थ्य मंत्री ने रतनपुर में प्रभु श्री राम के दर्शन कर देश एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना की* रायपुर, 22 जनवरी 2024/स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के अपने गृहग्राम रतनपुर स्थित श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन कर सर्वमंगल की कामना की और इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। दर्शन पूर्व श्री जायसवाल ने मंदिर प्रांगण में साफ सफाई भी की। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा है की आज बहुत ही अद्भुत दिन है।आज वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के बाद हमारे प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हुए हैं। उन्होंने सभी से आव्हान किया है कि आप सभी अपने घरों में दिए जलाएं और दिवाली जैसा उत्सव मनाए।...
प्रभु श्री राम के आर्शीवाद से ननिहाल में भी आएगी सुख समृद्धि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रभु श्री राम के आर्शीवाद से ननिहाल में भी आएगी सुख समृद्धि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*राजधानी में आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए मुख्यमंत्री और मांगा आर्शीवाद* रायपुर, 22 जनवरी 2024/ प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके ननिहाल की धरती को मिले, मेरी यही प्रार्थना है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रदेश समृद्ध और खुशहाल हो। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में सार्वजनिक श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम चरित मानस अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर यह आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का पावन दिन स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। पांच सौ वर्षों की तपस्या के बाद यह सुअवसर आया है। हमारे भांचा राम एक टेंट से बाहर निकलकर भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं। हम सभी के लिए भी यह खुशी की बात है। श्री साय ने कहा कि आज लोग अलग-अलग तरीके से खुशिया...
जगदलपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

जगदलपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

*वन मंत्री श्री कश्यप ने चलित रामायण मंडली रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया* *जगदलपुर के प्रत्येक वार्ड में प्रभु श्रीराम के संदेश के प्रति करेंगे जागरूक* रायपुर, 22 जनवरी 2024/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में आज जिला बस्तर (जगदलपुर) में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया। मंत्री श्री कश्यप ने इस दौरान विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर श्री चैतन्य संकीर्तन मंडल के चलित रामायण मंडली रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। चलित रामायण मंडली रथ जगदलपुर के सदस्य सभी वार्डों में घूम-घूम कर भजन कीर्तन करेेंगे और लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संदेश के प्रति जागरूक करेंगे। रथ में अयोध्या का प्रतीकात्मक राम मन्दिर बनाया गया है।...
मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 22 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को उनकी 127वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि नेताजी ने भारत की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया और ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया।   उन्हें आजादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदैव याद किए जाएंगे।...
भगवान श्री राम के आदर्शों एवं आचरण को आत्मसात कर जीवन को सफल बनायें- मंत्री टंकराम वर्मा
खास खबर

भगवान श्री राम के आदर्शों एवं आचरण को आत्मसात कर जीवन को सफल बनायें- मंत्री टंकराम वर्मा

*अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक एवं अलौकिक पल का जीवंत प्रसारण देख भाव विभोर हुए लोग* *बलौदाबाजार के षष्ठी मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा* *रामायण मानस मंडलियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां* रायपुर 22 जनवरी 2024/ अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 22 जनवरी 2024 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बलौदाबाजार स्थित षष्ठी मंदिर प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय रामभक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में छतीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। मंत्री श्री वर्मा ने षष्ठी मंदिर में माता षष्ठी एवं शीतला के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। इसके पाश्चत उन्होंने राम दरबार के तैल चित्र की विधि विधान से पूजा-अर्चना व आरती कर सभी क...
श्रीराम के आदर्शों पर चलकर संवारेंगे छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय
Uncategorized

श्रीराम के आदर्शों पर चलकर संवारेंगे छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री श्री साय ने शिवरीनारायण में कहा माँ शबरी के धैर्य और भक्ति के आगे हम सभी नतमस्तक* *शिवरीनारायण से मुख्यमंत्री तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने अयोध्या धाम में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का किया दर्शन* *प्रधानमंत्री ने माँ शबरी के माध्यम से जगाया हर भारतीय में सक्षम भारत का विश्वास* रायपुर, 22 जनवरी, 2024/ पूरे राष्ट्र और दुनिया के सबसे ऐतिहासिक समारोह श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर का अवलोकन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की पवित्र भूमि में से एक शिवरीनारायण पहुँचे जहां भगवान श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। इस जगह पर उन्होंने प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का अवलोकन किया और अभिभूत हुए। शिवरीनारायण के नागरिकों के लिए अभिभूत करने वाले दो क्षण आये। पहला तो तब जब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। दूसरा क्षण तब आय...
संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में की पूजा-अर्चना
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में की पूजा-अर्चना

रायपुर 22 जनवरी 2024/ धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर में राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में आयोजित रामोत्सव समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री अग्रवाल दूधाधारी मठ स्थित राम दरबार, सदर बाजार स्थित मंदिर एवं आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को रामोत्सव की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी अपने घरों में दिया जलाएं और दीपावली जैसा उत्सव मनाएं।...