Saturday, September 7

Day: February 22, 2024

महिला मोर्चा ने किया प्रतिभा सम्मान
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

महिला मोर्चा ने किया प्रतिभा सम्मान

कवर्धा. भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय अशोक साहू जी के निर्देशन में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम रखा गया . जिसमे समाज क्षेत्र की ऐसी बहनों और बेटियों, जिन्होंने किसी भी खेल में नेशनल अवार्ड जीता हो, उनका सम्मान किया गया तथा महिला मोर्चा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए. जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नेशनल विनर रही श्रीमती चेतना देवलिया, सुश्री छोटी मेहरा, अक्षरा नीलेश पवार,रंजीता धुर्वे, जानकी श्याम,शैली पाली तथा भगवातिन धुर्वे का सम्मान किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संतोष पटेल , श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी ,रुपेश जैन , उमंग पांडेय , श्रीमती मधु तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष रति ठाकुर , श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी , श्रीमती सुषमा चंद्रवंश...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्म दिन की बधाई देने देर रात तक पहुना में लगा रहा लोगों का तांता
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्म दिन की बधाई देने देर रात तक पहुना में लगा रहा लोगों का तांता

रायपुर, 22 फरवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्म दिन की बधाई देने पहुना में आज देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी पहुना में उनसे भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुना पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर लोगों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों के आग्रह पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की। इस मौके पर उन्हें फलों से तौला गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्यो...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर

रायपुर, 22 फरवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 22 फरवरी को कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.30 बजे होटल सायाजी में एक निजी समाचार चैनल भारत 24 द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।...
भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और महतारी वंदन का वरदान भी मिल रहा है : भावना बोहरा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और महतारी वंदन का वरदान भी मिल रहा है : भावना बोहरा

*भावना बोहरा ने पंडरिया में मिलेट कैफे खोलने की मांग की, कहा महिला सशक्त होगी तो समाज भी प्रगति करेगा* छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास विभाग पर चर्चा के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपनी बात सदन के समक्ष रखा। उन्होंने वर्तमान में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र व छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे सार्थक प्रयासों, योजनाओं एवं उनके सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं पर विस्तार से अपनी बात रखी और कहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और भाजपा सरकार कितनी संवेदनशील है इस बात का अनुमान वर्ष 2024-25 के बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग हेतु किये गए 5,683 करोड़ रुपये के बजट से लगाया जा सकता है। पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा 2675 करोड़ का बजट आवंटन किया गया था जिसके मुकाबले इस वर्ष हमारी सरकार ने लगभग दोगुना बजट प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, ...
महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के लिए अनुदान मांगे पारित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के लिए अनुदान मांगे पारित

*महतारी वंदन योजना के लिए 3000 करोड़ रूपए का प्रावधान* *कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल और पोषण के लिए 1500 स्थानों में पालना केन्द्रों के लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान* *कुपोषण दूर करने पौष्टिक आहार हेतु 700 करोड़ रूपए का प्रावधान* *एक हजार कन्या शालाओं तथा महाविद्यालयों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन के लिए 13 करोड़ रूपए स्वीकृत* *शहरी क्षेत्रों में 100 आंगनबाड़ियों के लिए 12 करोड़ रूपए का प्रावधान* *प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना हेतु 116 करोड़ 56 लाख रूपए का प्रावधान* *निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए 4 करोड़ रूपए का प्रावधान* रायपुर, 21 फरवरी 2024/ महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 3009 करोड़ 28 लाख 14 हज़ार रुपए की अनुदान मांगे छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पारित की गई। इनमें समाज कल्याण विभाग से स...