Wednesday, October 16

Day: October 11, 2024

केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Uncategorized

केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम

*ग्राम कन्हारपुरी में आयोजित देव दशहरा में शामिल हुए मंत्री द्वय श्री नेताम एवं कश्यप* रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है। वे आज आज उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के विकासखण्ड कांकेर के ग्राम कन्हारपुरी में स्वर्गीय रामप्रसाद पोटाई की स्मृति में देव दशहरा एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता को सम्बोधित कर रहे थे। श्री नेताम ने इस दौरान उन्होंने देव दशहरा के भव्य आयोजन के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की। इस अवसर पर आदिवासी समाज के देवी-देवताओं की पारंपरिक पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमं...
मुख्यमंत्री साय कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री साय कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल

रायपुर 11 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में बंगाली कालीबाड़ी समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी परिसर स्थित महाकाली मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा सौभाग्य है कि दुर्गा पूजा नवरात्रि पर बंगाली समाज द्वारा आयोजित पूजा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है। काफी समय से बंगाली समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। आप सभी को दुर्गा पूजा नवरात्रि की बधाई। मातारानी से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो और सभी को उनका भरपूर आशीर्वाद मिले। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए पूजा समिति को बधाई दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा,...
कबीरधाम का हो रहा चहुमुखी विकास: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

कबीरधाम का हो रहा चहुमुखी विकास: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

*ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड तक सड़क उन्नयन कार्य का भूमिपूजन* *सुव्यस्थित यातायात के साथ शहर के आर्थिक विकास को मिलेगी गति* रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा शहर की बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी चौक तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। इस 4.20 किलोमीटर उन्नयन कार्य के लिए 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कवर्धा में हाईटेक बस स्टैण्ड के निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी, जिससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन करने की आवश्यकता थी जिससे आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते ...
कोरबा के लाल मैदान, आरपी नगर समेत अन्य स्थानों में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे मंत्री देवांगन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

कोरबा के लाल मैदान, आरपी नगर समेत अन्य स्थानों में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे मंत्री देवांगन

रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शनिवार 12 अक्टूबर को कोरबा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों में आयोजित विजयादशमी के पर्व मे सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री देवांगन शाम सात बजे एचटीपीपी लाल मैदान दर्री में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह रात 7.45 बजे मंगल भवन दर्री में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 8.15 बजे आरपी नगर फेस 01 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह रात्रि 8.45 बजे रानी रोड स्थित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद रात्रि 9.30 बजे मुड़ापार बाजार रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर रात्रि 10 बजे ढेलवाढीह नीम चौक पर आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन शामिल होंगे...
रायगढ़ में तेजी से विकसित हो रही है नागरिक सुविधाएं : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

रायगढ़ में तेजी से विकसित हो रही है नागरिक सुविधाएं : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

*रायगढ़ निगम क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ की लागत से 11 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन* रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ निगम क्षेत्र में 4 करोड़ 95 लाख 91 हजार रुपए की लागत ने बनने वाली 10 डामरीकृत सड़क एवं एक सीसी सड़क निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों के लिए वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां सड़क निर्माण के कार्य किए जा रहे है इससे जनसामान्य को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर निगम अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने क...
मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रबुद्ध लेखक और सांसद डॉ.राम मनोहर लोहिया की 12 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहिया जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन अन्याय के खिलाफ़ लड़ने के लिये समर्पित कर दिया । लोहिया जी ने विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक सुधारों की वकालत की जिसमें जाति व्यवस्था का उन्मूलन, भारत की राष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी को मान्यता और नागरिक स्वतंत्रता का मज़बूती से संरक्षण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोहिया जी को उनकी प्रखर देशभक्ति और लोककल्याणकारी विचारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।...
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।...
27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूल महोत्सव, 16 से 22 अक्टूबर 2024 तक होगा आयोजन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूल महोत्सव, 16 से 22 अक्टूबर 2024 तक होगा आयोजन

*23 खेल, 300 प्रतियोगिताएं और 3000 खिलाड़ी भाग लेंगे* *ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता सुश्री मनु भाकर और वर्ल्ड क्रिकेट टी-20 के भारतीय कप्तान सूर्या कुमार यादव भी होंगे शामिल* रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्कालीन सचिव के विशेष प्रयासों से देश में राज्यों के वन विभाग के समस्त स्तर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के एक मंच में परस्पर समन्वय तथा उनके बीच खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘‘अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता’’ वर्ष 1992 में प्रारंभ की गयी थी। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेल महोत्सव 16 अक्टूबर 2024 को उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में केन्द्रीय वनमंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, बिहार सरकार के सहकारिता एवं वन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, केन्द्रीय वन विभाग सचिव लीना नंदन, केन्द्रीय वन महानिदेशक श्री जितेन्द्...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव दशहरा उत्सवों में होंगे शामिल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव दशहरा उत्सवों में होंगे शामिल

रायपुर. 11 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 12 अक्टूबर को मुंगेली और लोरमी में दशहरा उत्सवों में शामिल होंगे। वे 12 अक्टूबर को दोपहर साढ़े तीन बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे‌। वे शाम साढ़े चार बजे मुंगेली के बी.आर. साव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम साढ़े छह बजे मुंगेली से लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सवा सात बजे लोरमी हाईस्कूल मैदान में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। वे रात आठ बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात नौ बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे।...
बीपीएल परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर बीस हजार रुपए की सहायता
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

बीपीएल परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर बीस हजार रुपए की सहायता

समाज कल्याण विभाग की राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बीपीएल परिवार के लिए वरदान* रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/विष्णु के सुशासन में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं में से एक समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना किसी भी बीपीएल परिवार के लिए वरदान है।इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के ऐसे सदस्य जिनके कमाई से परिवार की आजीविका चलती हो ऐसे कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उनके वारिस मुखिया को अनुदान सहायता के रूप में बीस हजार रुपए की सहायता दी जाती है। इस योजना में वह व्यक्ति पात्र होगा जिनकी बीपीएल सर्वे सूची में नाम दर्ज हो। इस आवेदन को ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासी जमा कर सकते हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के निवासी नगर पंचायत, नगरपालिका या नगर निगम में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस ...