Ro no D15139/23

2,3,4 और 5 नवंबर को बारिश की संभावना, बर्फबारी और आंधी-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली । मौसम विभाग के अनुसार पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. साथ ही गंगा के उत्तरी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जिसकी वजह से 02 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
04-06 नवंबर के दौरान बर्फबारी की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र के उत्तरी भागों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘मोंथा’ का अवशेष है जिसके उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
राजस्थान में कई जगह बारिश होने व तापमान में गिरावट का अनुमान
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब आज कमजोर होकर ‘वेल मार्क लो प्रेशर एरिया’ (डब्ल्यूएमएम) में बदल गया है. इसके असर से 2 नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
3-4 नवंबर को राजस्था के इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इससे जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 3-4 नवंबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है.
2 नवंबर को गुजरात में आंधी-तूफान की संभावना
2 नवंबर को गुजरात राज्य में बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना है. 5 नवंबर को कोंकण और गोवा में और 4 और 5 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र में भी गरज के साथ तूफान आने की संभावना है.
03 और 04 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना
4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ तूफान आने की संभावना है. 03 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान में और 03 और 04 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
04-06 नवंबर के दौरान बर्फबारी की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, 04-06 नवंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है.

  • Related Posts

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    *रायपुर/नई दिल्ली।* भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश…

    Read more

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    पाकिस्तान के बेहद संवेदनशील सैन्य शहर रावलपिंडी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पंजाब सरकार की मांग पर पाकिस्तान की संघीय सरकार ने यहां सेना की तीन…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से