Ro no D15139/23

ब्रिटेन में चलती ट्रेन में खूनी खेल… कई लोगों पर चाकू से हमला, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

लंदन । ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. यहां शनिवार शाम इस घटना में कई लोग घायल हो गए. मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोककर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, कैम्ब्रिजशायर कांस्टेबुलरी ने कहा है कि शनिवार शाम लगभग 7:39 बजे (स्थानीय समय) पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रेन में कई यात्रियों पर चाकू से हमला किया गया है. यह ट्रेन कैम्ब्रिजशायर क्षेत्र से गुजर रही थी और जैसे ही ट्रेन हंटिंगडन के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर घेराबंदी कर दी. हथियारबंद पुलिस अफसरों ने ट्रेन में चढ़कर हालात को कंट्रोल किया और मौके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि हमले में घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
कैम्ब्रिजशायर पुलिस और ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चाकू से यात्रियों पर हमले के पीछे की मंशा क्या थी. पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि किसी ने इस घटना को देखा है या मोबाइल पर कोई वीडियो/फोटो रिकॉर्ड किया है, तो वह पुलिस की मदद करें. क्षेत्र के लोगों से भी कहा गया है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना की निंदा की और सोशल मीडिया पर लिखा- हंटिंगडन के पास ट्रेन में हुआ यह हमला बेहद चिंताजनक है. मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों के साथ हैं. मैं आपातकालीन सेवाओं का धन्यवाद करता हूं. क्षेत्र में मौजूद लोग पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
वहीं यूके की गृह सचिव शबाना महमूद ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार स्थिति की जानकारी ले रही हैं. उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है. दो संदिग्धों को तुरंत गिरफ्तार किया जा चुका है. ऐसे समय में लोग किसी भी तरह की अटकलों और गलत सूचनाओं से बचें.

  • Related Posts

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में मौन प्रदर्शन किया. उन्होंने JPSC और JSSC-CGL समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार…

    Read more

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किया. इंस्टाग्राम पर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो पर तंज कसते हुए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल