Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

 
सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का समयबद्ध एवं अनुशासित अभ्यास
ओज, उमंग और देशभक्ति से सजेगा स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह

कोरबा, 13 अगस्त 2026/
स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप अनुशासित एवं व्यवस्थित अभ्यास किया गया।
मुख्य समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर समारोह के समापन तक की सभी गतिविधियों का क्रमवार पूर्वाभ्यास किया गया।

ध्वजारोहण से परेड निरीक्षण तक हुआ सजीव पूर्वाभ्यास

रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के मंच पर आगमन एवं स्वागत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा परेड निरीक्षण की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इसके बाद विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासन और जोश से भरा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत परेड के दौरान तीन राउंड में हर्ष फायर का भी अभ्यास किया गया। इसके पश्चात प्लाटून कमांडरों के परिचय तथा मुख्य अतिथि द्वारा परेड की टुकड़ियों के निरीक्षण की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित रूप से दोहराया गया।

देशभक्ति से सराबोर होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह को ओज, उमंग और देशभक्ति से भरने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों का भी फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े जाने की गतिविधि का भी पूर्वाभ्यास किया गया, जो समारोह के उल्लास और राष्ट्रीय भावना को अभिव्यक्त करेगा।

समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित आयोजन पर विशेष जोर

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरण, प्रतिभागियों एवं अतिथियों के साथ फोटो सेशन तथा अन्य निर्धारित गतिविधियों का भी अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की प्रत्येक कड़ी के निर्धारित समय, मंच व्यवस्था, परेड के अनुशासन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।

फुल ड्रेस रिहर्सल का उद्देश्य मुख्य समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को दूर करते हुए सभी गतिविधियों को समयबद्ध, गरिमापूर्ण, अनुशासित और आकर्षक ढंग से सम्पन्न कराना रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर नजर आएगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर देशी-विदेशी मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    रायपुर, 13 अगस्त 2026/ प्रदेश में संचालित सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्यभंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के…

    Read more

    राज्य स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ समारोह एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन 14 अगस्त को रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में

    *विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर एकता और सद्भाव का संकल्प लेगा छत्तीसगढ़*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे अध्यक्षता*  …

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां