Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर  स्वास्थ्य   मंत्री ने दिए निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक

 स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की
स्वशासी समिति की बैठक आयोजित

कोरबा, 13 अगस्त 2026/लोक  स्वास्थ्य   एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा  शिक्षा  , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, में स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित स्वशासी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में  स्वास्थ्य   सुविधाओं के विस्तार, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा महाविद्यालय में अकादमिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य   मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन की खरीदी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा इन आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मरीजों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक एवं  स्वास्थ्य  कर्मी निर्धारित समय पर अपनी सेवाएं दें, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्वास्थय मंत्री ने अस्पतालों में होने वाली प्रत्येक डिलीवरी का ऑनलाइन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  स्वास्थ्य  सेवाओं से संबंधित आंकड़ों की ऑनलाइन एवं समयबद्ध एंट्री से सेवाओं की बेहतर मॉनिटरिंग के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिलेगी।
बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय की अकादमिक व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय की अकादमिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, स्किल लैब तथा विद्यार्थियों की क्लीनिकल ट्रेनिंग से जुड़ी आवश्यकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। चिकित्सा महाविद्यालय में एनएमसी मापदण्डों के अनुरूप स्किल लैब की स्थापना एवं शैक्षणिक संसाधनों को सुदृढ़ करने से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किए गए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में अस्पताल में पार्किंग, मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
स्वास्थ्य  मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और स्वास्थय सेवाओं में सुधार का सीधा लाभ आम नागरिकों एवं मरीजों को मिले।
बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक, वित्तीय, चिकित्सकीय एवं अकादमिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में लोक  स्वास्थ्य   एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के प्रबंध निदेशक श्री संजीव झा, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के डीन डॉ के के सहारे,डॉ यू एस पैकरा, डॉ गोपाल कँवर, डॉ राजीव सिंह,डॉ आर सी पांडेय सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

    *रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़*   *भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा शहर, बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस पर देशी-विदेशी मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    रायपुर, 13 अगस्त 2026/ प्रदेश में संचालित सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्यभंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां