Ro no D15139/23

कांकेर में संपन्न हुई 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

बस्तर जोन बना ओवरऑल चैंपियन


कांकेर । शासकीय पीएमश्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में आज 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं सरगुजा जोन के 280 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम थे तथा विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा और पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले विशेष रूप से उपस्थित थे।
क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक श्री आशाराम नेताम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और उसमें आगे बढ़ें। आपने इस प्रतियोगिता के माध्यम से जो पहचान बनाई है, उसे आगे भी बनाए रखना है। प्रतियोगिता में जो विजेता बने हैं उन्हें शुभकामनाएँ और जो विजयी नहीं हुए हैं वे निराश न हो, क्योंकि असफलता ही सफलता की सीढ़ी होता है तथा अनुशासन और लगन से आगे सफलता मिलती है।
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, आपने इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं। पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले और श्री महेश जैन ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा खेल को दैनिक जीवन में आवश्यक बताया। कार्यक्रम में सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।
25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के परिणाम – क्रिकेट बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर – सरगुजा जोन, द्वितीय – बिलासपुर जोन और तृतीय – दुर्ग जोन रहा। इसी प्रकार हैंडबॉल बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम – बस्तर जोन, द्वितीय – रायपुर जोन तथा तृतीय – सरगुजा जोन। खो-खो बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम – दुर्ग जोन, द्वितीय – बस्तर जोन एवं तृतीय – बिलासपुर जोन तथा खो-खो बालक 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम – बस्तर जोन, द्वितीय – दुर्ग जोन एवं तृतीय – बिलासपुर जोन रहा। बस्तर जोन को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला।
समापन समारोह कार्यक्रम में जेपी इंटरनेशनल स्कूल एवं कन्या आश्रम सिंगारभाट द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं शासकीय स्व. रामकुमार कन्या आवासीय विद्यालय कांकेर व शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट के छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पार्षदगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पीटीआई शिक्षक, सभी पांच जोन के प्रभारी अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय

    *जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली-वाणिज्यिक कर मंत्री श्री चौधरी* *छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित* रायपुर, 20 मार्च 2026 (IMNB…

    Read more

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….