Ro no D15139/23

दिव्यांगों की नौकरी पर भारी उदासीनता,9 साल में अपनी राय तक नहीं भेज पाए 26 विभाग,

रायपुर,छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान दिव्यांगजनों की नौकरी का मुद्दा उठा। इस दौरान भाजपा विधायक प्रबोध मिंज ने सवाल पूछा तो, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए कहा- विभिन्न विभागों से अधिनियम पर अभिमत लेने की प्रक्रिया जारी है, जिस पर अभिमत आना बाकी है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हिदायत देते हुए कहा- विभाग को दिव्यांगजनों के संबंध में संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी को आड़े हाथ लिया।

भाजपा विधायक प्रबोध मिंज ने दिव्यांगों के लिए पदों और 2016 में बने अधिनियम लागू होने को लेकर सवाल पूछा। जिस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी देते हुए कहा- दिव्यांगजन अधिनियम 2016 को लागू करने और विभिन्न विभागों से अधिनियम पर अभिमत लेने की प्रक्रिया जारी है। प्रबोध मिंज ने कहा- 7 सालों से सिर्फ प्रक्रिया ही चल रही है, अब तक न पदों का चिन्हांकन हो सका न भर्ती हो सकी है।

सभापति ने हिदायत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- 24 विभागों से अभिमत आया है, 26 विभागों से अभिमत आना बाकी है, अभिमत के बाद लागू होगा। वहीं इस दौरान प्रबोध मिंज के सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने निर्देश देते हुए कहा- 9 साल से प्रक्रिया ही चल रही है, पद चिन्हांकित भी नहीं हो सके। विभाग को दिव्यांग जनों के संबंध में संवेदनशील होना चाहिए। विभाग समय-सीमा निर्धारित करें जिसमें प्रक्रिया पूरी हो सके।

दिव्यांगजनों के साथ धोखा कर रही सरकार- महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा- सरकार दिव्यांगजनों के साथ धोखा कर रही है। डॉ रमन सिंह ने कहा, मुख्य सचिव को इसकी चिंता करनी चाहिए। 6 माह के भीतर पदों का चिन्हांकन करना चाहिए।

  • Related Posts

    संत रविदास जी के सम्मान एवं समाज कल्याण हेतु लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार: ध्रुव कुमार मिर्धा

    रायपुर, 24 जुलाई 2026/ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समानता, प्रेम और सामाजिक समरसता के महान प्रतीक हैं। उनके विचार और शिक्षाएं हमें भाईचारे और मानवता का पाठ पढ़ाती हैं।…

    Read more

    पीएम आवास हितग्राहियों के लिए सुकमा जिला प्रशासन की विशेष पहल

    *अब नहीं रुकेगी आवास योजना की किस्त, 25 और 26 जुलाई को लगेंगे विशेष डीबीटी शिविर*   रायपुर, 24 जुलाई 2026/प्रशासन आपके द्वार’ (या “सरकार आपके द्वार” / “आपकी योजना,…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें