Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के 265 श्रद्धालु हुए रवाना

महापौर रामू रोहरा ने तीर्थयात्रियों की बस को दिखायी हरी झंडी

धमतरी । छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के हितग्राहियों का तीर्थयात्रा दल आज हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। यह दल 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक प्रयाग, काशी विश्वनाथ एवं हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे।

धमतरी नगर पालिका निगम के महापौर श्री रामू रोहरा ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं सहित रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं यात्रियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महापौर श्री रामू रोहरा ने में कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश सरकार की एक संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से हमारे वरिष्ठ नागरिकों को जीवन में आध्यात्मिक शांति एवं आस्था की ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में यह योजना लोगों के मन में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत कर रही है।उन्होंने सभी यात्रियों के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों से कुल 265 हितग्राही इस तीर्थयात्रा में सम्मिलित हुए हैं | जिले की चार जनपद पंचायतों धमतरी से 49 यात्री,कुरूद से 52 यात्री,मगरलोड से 49 और जनपद पंचायत नगरी से 49 यात्री शामिल है । इसी प्रकार जिले की छह नगरीय निकायों नगर पालिका निगम धमतरी से 21 यात्री,नगर पंचायत कुरूद से 9 यात्री, मगरलोड से 9 यात्री, नगरी से 9 यात्री,आमदी से 9 यात्री और नगर पंचायत भखारा से 9 यात्री गए है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं इच्छुक श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा हेतु निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। यह योजना श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुभव प्रदान कर रही है, बल्कि सामाजिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त बना रही है।

  • Related Posts

    जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा तनीषा का भविष्य बास्तानार के श्रमिक किरण ठाकुर की प्रेरक कहानी

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की अलख जगाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल देने की शासन की मंशा अब धरातल पर रंग लाती दिख रही…

    Read more

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन पंजीयन का अवसर

      अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन पंजीयन,…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे