Ro no D15139/23

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन पंजीयन का अवसर

अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया निर्धारित पोर्टल  http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/  के माध्यम से संचालित की जा रही है। यह छात्रवृत्ति सरगुजा जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए है। विभाग द्वारा जारी समय-सीमा के अनुसार विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन/पंजीयन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026, सैंक्शन लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तथा जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात पोर्टल बंद कर दिया जाएगा तथा ड्राफ्ट प्रपोजल एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी उपलब्ध नहीं होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के भीतर कार्यवाही पूर्ण नहीं होने पर यदि कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहता है, तो इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख स्वयं उत्तरदायी होंगे।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन