Ro no D15139/23

जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

 
5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल
पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने हॉकी के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जशपुरनगर 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया है।
उक्त कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में विधायक  पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
हॉकी प्रतियोगिता में  05 संभागीय मुख्यालय के 160 बालक एवं 80 बालिकाओं सहित कुल 240 खिलाड़ी एवं 35 से अधिक कोच एवं मैनेजर शामिल रहे।
पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हम सब के लिए खुशी की बात है कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कराने का अवसर मिला है।
आगे भी ऐसे प्रतियोगिता जशपुर जिले में आयोजित करते रहेंगे जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में बालक 15 वर्ष बस्तर संभाग तृतीय स्थान सरगुजा संभाग उप विजेता दुर्ग संभाग विजेता बालक 17 वर्ष बस्तर तृतीय स्थान सरगुजा संभाग उप विजेता दुर्ग संभाग विजेता बालिका 17 वर्ष सरगुजा संभाग तृतीय स्थान बस्तर संभाग उप विजेता दुर्ग संभाग विजेता तथा दुर्ग संभाग ऑल ओवर चौम्पियन रहा।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा  श्री विष्णु सोनी श्री मुकेश श्री सज्जू खान अधिवक्ता श्री सत्य प्रकाश तिवारी कोच और खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ