Ro no D15139/23

राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 

जशपुरनगर 30 जुलाई 2026/ जिले के ग्राम गिरालडीह  निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। विशेष रूप से उनकी दिव्यांग पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या के समाधान के लिए राम साय ने सेवा सेतु के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। सेवा सेतु की टीम ने तत्परता से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद उनका आधार कार्ड दोबारा सक्रिय कर दिया गया।
आधार कार्ड पुनः चालू होने के बाद अब राम साय फिर से दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित शासन की अन्य पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लंबे समय से चली आ रही उनकी परेशानी दूर होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए सेवा सेतु की पूरी टीम का आभार जताया।
राम साय ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की जनहितकारी पहल के कारण आम लोगों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण हो रहा है।
सेवा सेतु ऐसे ही जरूरतमंद नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद…

    Read more

    घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

    एनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिले के घुनघुटा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ