Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 313 हितग्राहियों को कराया जाएगा राजनांदगांव जिले से शिरडी, शनिसिंघनापुर, त्रयम्बकेश्वर की यात्रा

राजनांदगांव 03 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 313 हितग्राहियों को 30 अप्रैल 2025 से 3 मई 2025 तक राजनांदगांव जिले से शिरडी, शनिसिंघनापुर, त्रयम्बकेश्वर की यात्रा कराई जाएगी। योजना अंतर्गत यात्रा में शामिल होने के लिए 60 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक (महिला/पुरूष) एवं विधवा व परित्यक्त महिला हितग्राही आवेदन कर सकते है। 80 प्रतिशत हितग्राही बीपीएल अंत्योदय एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के कार्डधारी होंगे तथा 20 प्रतिशत हितग्राही गरीबी रेखा के ऊपर के नागरिक होंगे, जो आयकर दाता ना हो। इस योजना अंतर्गत 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र के तथा 25 प्रतिशत हितग्राही शहरी क्षेत्र के होंगे। योजना के तहत पात्रता रखने वाले हितग्राही जो इस योजना का लाभ पूर्व में नहीं लिए है, वे जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त तथा नगर पालिका, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कार्यालय में यात्रा प्रारंभ के 15 दिवस पूर्व आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों को पत्र लेख किया गया है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….