Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जिला से 391 हितग्राहियों को धार्मिक स्थल मथुरा और वृंदावन के दर्शन करने का सौभाग्य मिला

तीर्थ दर्शन योजना नियम में संशोधन बाद मौका मिलने पर 41 विधवा एवं 15 परित्यक्ता ने की मथुरा
वृन्दावन की यात्रा
श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम में 2012 यथा संशोधित 2025 के तहत वृद्धजनों एवं दिव्यांगों के साथ-साथ अब विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी तीर्थ यात्रा कराने का नियम बनाया गया है। इन महिलाओं के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं रखी गयी है।
जिले से पहली बार 41 विधवा एवं 15 परित्यक्ता महिलाओं ने भी इस योजना के तहत यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया था।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा उन सब महिलाओं का चयन कर अन्य यात्रियों के साथ तीर्थ दर्शन के लिए भेजा गया ।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 30 अप्रैल 2025 से 03 मई 05.2025 तक मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि वृंदावन की तीर्थ यात्रा के लिए जिले के 391 हितग्राहियों को भेजे जाने का कार्यक्रम प्राप्त हुआ था। जिसमें जिला के समस्त जनपद पंचायतो एवं नगरीय जिन निकायो से निर्धारित लक्ष्य आवेदन प्राप्त हुए थे।
जिला स्तरीय समिति द्वारा जिन निकायों से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए उनका लॉटरी निकालकर हितग्राहियों का चयन किया गया।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत ने चयनित जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत जशपुर के हितग्राहियों को तीर्थ यात्रा के लिए सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इसी प्रकार समस्त जनपद पंचायत में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तीर्थ दर्शन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा यात्रियों का अभिनंदन करते हुए यात्रा के लिए रवाना किया गया।
इस कड़ी में जनपद पंचायत कांसाबेल में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा तीर्थ यात्रियों का अभिन्दन करते हुए हितग्राहियों को रवाना किए
इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहां गया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का पुनः प्रारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत वृद्धजनों एवं दिव्यांगो के साथ-साथ अब विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को भी सम्मिलित किया गया है। जिससे विधवा एवं परित्यक्ता माताएं बहने भी तीर्थदर्शन योजना के द्वारा प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।
30 अप्रैल 2025 से 03 मई 2025 तक मथुरा वृंदावन की तीर्थ यात्रा वृद्धजनो, दिव्यांगजनों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए यादगार एवं अविस्मरणीय रहा सभी तीर्थ यात्री सुखद अनुभूति के साथ सः कुशल तीर्थ यात्रा किये गये।
श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जशपुर में 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला निरूशुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 23 अगस्त 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला जशपुर द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत के संवाद सभागार कक्ष में फुटपाथ और सड़क किनारे खाद्य व्यापार करने वाले 200 स्ट्रीट…

    Read more

    मेहनत और लगन से सिम्मी कुजूर ने बदली अपनी जिंदगी

    जशपुरनगर 23 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कुनकुरी की रहने…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से