Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी आर्थिक सहायता

आरबीसी खंड-6 क्रमांक-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिवारों को दी जाती है आर्थिक सहायता
जशपुरनगर 13 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 4 प्रकरणों में प्रभावित परिजनों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि शासन के नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी।

अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त के अनुसार तहसील सन्ना के ग्राम चम्पा निवासी स्वर्गीय हनुमान, पिता कोतो राम  की 05 सितंबर 2022 को कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक के निकटतम वैध वारिस उनके चचेरे भाई श्री डबलू राम को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील दुलदुला के ग्राम लोरो निवासी स्वर्गीय आलिशा बाई पिता श्री जयनंदन राम की 02 जुलाई 2024 को सांप काटने की वजह से मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पिता श्री जयनंदन राम को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार से तहसील मनोरा के ग्राम भीमसेला निवासी स्वर्गीय प्रदीप तिर्की, पिता श्री अंधेरियस तिर्की की 01 मई 2024 को बांध के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतिका के निकटतम वैध वारिस उनके पिता श्री अंधेरियस तिर्की एवं उनकी पुत्री निशा तिर्की और मनीषा तिर्की को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। तहसील बगीचा  के ग्राम रेंगोला निवासी स्वर्गीय अनिस टोप्पो, पिता श्री अंकित टोप्पो की 05  अप्रैल 2026 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी माता श्रीमती साधना टोप्पो एवं पिता श्री अंकित टोप्पो को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

      भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रू के विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण और महतारी सदन का भूमिपूजन हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत…

    Read more

    स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का शुभारंभ 14 अगस्त को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/ जिले के कन्या छात्रावास, स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय (केशवपुर), अंबिकापुर के छात्रावास भवन का शुभारंभ कार्यक्रम 14 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे केशवपुर, अंबिकापुर में आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां