Ro no D15139/23

भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा के साथ निरंतर आगे बढ़ी। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों ने बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। चौथे दिन की यात्रा का शुभारंभ गौरकांपा स्थित शनिदेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान शनिदेव के दर्शन एवं पूजन के पश्चात कांवड़ यात्रियों ने मोहतरा की ओर प्रस्थान किया। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, मार्ग में श्रद्धा और स्वागत का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

गौरकांपा, भरेवापारा, कलपी, समनापुर बांध, पुतकी, दलपुरवा, रमतला और मोहतरा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक एवं हिंदू संगठनों तथा क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर विधायक भावना बोहरा एवं समस्त कांवड़ यात्रियों का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। स्वागत के दौरान लोगों में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा दिखाई दी। वहीं, 600 से अधिक कांवड़ यात्री विधायक भावना बोहरा के साथ इस पुण्य यात्रा में सहभागी बनकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। बारिश और वनांचल के कठिन रास्तों के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह और आस्था कहीं भी कम नहीं हुई।

 

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार, संस्कृति, पर्यावरण और प्रदेश की सुख-शांति के संकल्प का आध्यात्मिक अभियान है। हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास हो, हमारा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्था की जड़ों से जुड़ी रहें। माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह मेरा एक विनम्र प्रयास है। यात्रा में सैकड़ों कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों का साथ इस संकल्प को और अधिक शक्ति प्रदान कर रहा है। साथ ही, जिन-जिन क्षेत्रों से यात्रा गुजर रही है, वहां सामाजिक एवं हिंदू संगठनों, भाजपा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा जिस श्रद्धा एवं आत्मीयता से स्वागत किया जा रहा है, वह इस यात्रा के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि चौथे दिन भी सभी कांवड़ यात्रियों में वही उत्साह, ऊर्जा और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा दिखाई दे रही है। कठिन रास्ते और तेज बारिश भी हमारे संकल्प को रोक नहीं सकते। मुझे पूर्ण विश्वास है कि माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह यात्रा अपने पवित्र उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करेगी। जैसे-जैसे कदम आगे बढ़ रहें हैं और मंजिल करीब आ रही है हम सभी के अन्दर एक नई उर्जा का संचार हो रहा है। कल पांचवा दिन हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पढ़ाव है, जब जलेश्वर महादेव ग्राम डोंगरिया में यह कांवड़ यात्रा पहुंचेगी और जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ व प्रदेशवासियों के खुशहाली एवं समृद्धि के लिए हम सभी प्रार्थना करेंगे। इसके पश्चात यात्रा अपने अंतिम पड़ाव भोरमदेव महादेव मंदिर की ओर यह यात्रा अग्रसर होगी, जहां भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक कर इस 151 किलोमीटर की आध्यात्मिक एवं संकल्प यात्रा का विधिवत समापन होगा। माँ नर्मदा के पवित्र जल को लेकर जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम पगडंडियों से गुजरती यह यात्रा अब केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति, संस्कृति और जनसहभागिता का जीवंत उत्सव बन चुकी है। हर कदम के साथ गूंजता “बोल बम” और “हर हर महादेव” का जयघोष कांवड़ यात्रियों के अटूट विश्वास और संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। मैं इस यात्रा में सहभागी सभी कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ समस्त सामाजिक व हिन्दू संगठनों, जिन ग्रामों से यह यात्रा गुजरी वहां मिले अपनत्व एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत व अभिनंदन तथा भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने हमारा उत्साह बढ़ाया, अपने स्नेह व सम्मान से हम सभी को इस कठिन यात्रा को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

      भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रू के विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण और महतारी सदन का भूमिपूजन हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत…

    Read more

    स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का शुभारंभ 14 अगस्त को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/ जिले के कन्या छात्रावास, स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय (केशवपुर), अंबिकापुर के छात्रावास भवन का शुभारंभ कार्यक्रम 14 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे केशवपुर, अंबिकापुर में आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां