Ro no D15139/23

‘एक पेड़ माँ के नाम’ : महानदी जागरूकता अभियान के तहत वृक्षारोपण महाभियान का आयोजन, 4000 नारियल पौधे रोपे जाएंगे

धमतरी । छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से एक व्यापक जनजागरण अभियान “महानदी जागरूकता अभियान (MAA – Mahanadi Awakening Abhiyan)” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने का कार्य करेगा, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी इस महान नदी के प्रति जनमानस में जागरूकता और संवेदनशीलता भी उत्पन्न करेगा।
इसी कड़ी में कल 18 जुलाई को प्रातः 10 बजे नगरीय विकास खंड के ग्राम बोधसेमरा, ग्राम पंचायत देवपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को फलदार पौधे भी वितरित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली के साथ-साथ आत्मनिर्भरता भी बढ़े।
कार्यक्रम की विशेषता के रूप में, महानदी किनारे 14 किलोमीटर क्षेत्र (फरसियां से गणेशघाट तक) में लगभग 4000 नारियल के पौधे रोपित किए जाएंगे। यह वृक्षारोपण महाभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि नदी के आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त करने की दिशा में भी एक अहम प्रयास है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित यह अभियान जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को बल देगा।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना