Ro no D15139/23

प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 7 मई को, 2 केंद्रों पर 450 परीक्षार्थी होंगे शामिल

राजनांदगांव, 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 7 मई 2026 को शांतिपूर्ण, नकलरहित एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 2 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 450 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक निर्धारित है। सभी परीक्षा केंद्रों के गेट प्रात: 9.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है तथा व्यापम के सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड एवं वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, इयरफोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा में केवल काले बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग किया जा सकेगा। परीक्षार्थियों को हल्के एवं सरल कपड़े पहनने तथा जांच प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए समय से पूर्व केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्यवेक्षक एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) की नियुक्ति की गई है, जो संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी करेंगे।

कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फ्रिस्किंग एवं सुरक्षा जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट की सुरक्षा हेतु डबल लॉक सिस्टम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्र परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रखा जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक सुरक्षा बल की तैनाती एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें एवं व्यापम द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई