Ro no D15139/23

5 करोड़ प्रकाश-वर्ष लंबा ‘घूमता ब्रह्मांड’ खोजा गया! 14 आकाशगंगाएं एक साथ घूमती मिलीं, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

वैज्ञानिकों ने 5 करोड़ प्रकाश-वर्ष लंबा एक विशाल घूमता हुआ कॉस्मिक फिलामेंट खोजा है, जिसमें 14 आकाशगंगाएं एक ही दिशा में घूमती मिलीं. यह खोज बताती है कि आकाशगंगाओं का स्पिन बड़े ब्रह्मांडीय ढांचों से जुड़ा हो सकता है, जो गैलेक्‍सी निर्माण की समझ बदल देगी.

वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में कुछ ऐसा ढूंढ निकाला है जिसने आकाशगंगा बनने की पूरी कहानी को ही नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है. दुनिया भर के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा कॉस्मिक ढांचा खोजा है जो 5 करोड़ से भी ज्यादा प्रकाश-वर्ष लंबा है, और सबसे बड़ी बात यह है कि पूरा ढांचा घूम रहा है. इस फिलामेंट में 55 लाख प्रकाश-वर्ष लंबी एक चेन मिली है, जिसमें 14 युवा आकाशगंगाएं हैं. ये सभी आकाशगंगाएं एक ही तरह से घूम रही हैं. इस खोज को MNRAS में प्रकाशित किया गया है और इसे अब तक की सबसे बड़ी रोटेशन सिस्टम में से एक माना जा रहा है.

Giant Spinning Cosmic Filament Galaxies: घूमता हुआ विशाल कॉस्मिक फिलामेंट

धरती से लगभग 14 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर वैज्ञानिकों ने एक बड़ा डार्क-मैटर फिलामेंट खोजा. इसके साथ 14 गैस से भरी, युवा आकाशगंगाएं लाइन में एकदम सीधी कतार में दिखाई दीं. यह सीधी कतार अपने आप में एक दुर्लभ बात है, लेकिन असली चौंकाने वाली बात यह थी कि सभी आकाशगंगाएं एक ही दिशा में घूम रही थीं और कतार के दोनों सिरों पर मौजूद आकाशगंगाएं एक-दूसरे के उलट घूमती दिखीं यानी पूरा फिलामेंट ही एक बड़े पहिए की तरह घूम रहा था. इतनी सटीक एक जैसी रफ्तार और घूमने का तरीका किसी भी संयोग की तरह नहीं लगता. वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे ब्रह्मांड में मौजूद कोई बड़ा और अब तक न समझा गया नियम काम कर रहा है.

आकाशगंगाएं अपना स्पिन कहां से पाती हैं?

अब तक माना जाता था कि आकाशगंगाएं टक्कर, मिलन या आसपास के गुरुत्वाकर्षण के कारण घूमना शुरू करती हैं. लेकिन यह खोज पुराने विचार को चुनौती देती है. ये 14 आकाशगंगाएं युवा हैं, शांत हैं और ज्यादा बदलावों से नहीं गुजरीं, इनमे गैस भरपूर है और नई तारों का निर्माण तेजी से हो रहा है. इनकी यह हालत बताती है कि यह फिलामेंट मानो एक पुराना ब्रह्मांडीय निशान है. यह उस समय की जानकारी देता है जब शुरुआती ब्रह्मांड में पदार्थ बह रहा था. हो सकता है कि उसी बहाव ने इन आकाशगंगाओं को घूमने की ताकत दी हो. वैज्ञानिकों के अनुसार यह खोज साफ इशारा करती है कि आकाशगंगाओं का घूमना सिर्फ आसपास की चीजों से नहीं तय होता, बल्कि बहुत बड़े स्तर की ब्रह्मांडीय संरचनाएं इसे प्रभावित करती हैं.

गैलेक्‍सी बनने के पुराने मॉडल अब बदलेंगे

इतनी दूरी पर फैली आकाशगंगाओं का इतने सही तालमेल में घूमना अभी तक के विज्ञान मॉडल में शामिल नहीं था. यह खोज बताती है कि आकाशगंगा बनने की कहानी इससे कहीं ज्यादा बड़ी और जटिल हो सकती है, पूरा ब्रह्मांड शायद किसी बड़े घूमते हुए ढांचे की धारा में बना हो. अब वैज्ञानिक नए मॉडल और सिमुलेशन तैयार कर रहे हैं ताकि यह समझा जा सके कि इतने बड़े स्केल पर चीजें एक साथ कैसे घूमती हैं. एक ऐसा फिलामेंट, जो लाखों-करोड़ों प्रकाश-वर्ष तक फैला हो और जिसके अंदर दर्जनों आकाशगंगाएं एक सुर में घूम रही हों यह किसी साइंस फिक्शन जैसा लगता है, लेकिन यह खोज बताती है कि यह सच है.

  • Related Posts

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    PM Modi: भारत जैसे विशाल और प्रतिस्पर्धी लोकतंत्र में जनता का भरोसा जीतना कठिन होता है और इसे बनाये रखना और भी कठिन काम है. लगातार राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और जनता की…

    Read more

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    Mamata Banerjee Delhi Visit Political Silence: राजनीति में जब वक्त बदलता है, तो रसूखदार से रसूखदार नेताओं के दरबार भी किस तरह सूने पड़ जाते हैं, इसका सबसे जीवंत उदाहरण…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू