Ro no D15139/23

गरियाबंद में अवैध शराब के मामले में 55 प्रकरण दर्ज, 749.9 लीटर मदिरा और 2700 किलोग्राम लाहन जब्त

*ओड़िशा सीमा पर भी संयुक्त छापामारी*

रायपुर, 3 जून 2025/ अवैध शराब के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सरकार की ‘शून्य सहिष्णुता’ नीति के तहत गरियाबंद जिले में आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्री श्याम धावडे एवं कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके के निर्देशानुसार मई माह के दौरान 55 प्रकरण दर्ज कर कुल 749.9 लीटर मदिरा और 2700 किलोग्राम लाहन जप्त किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा 20 मई को मजरकट्टा (थाना गरियाबंद) निवासी आरोपी संतोष से 9.5 लीटर, 21 मई को हरदी (थाना छुरा) निवासी मन्नु निषाद से 13.0 लीटर तथा 29 मई को धौराकोट (थाना देवभोग) निवासी प्रमिला यादव से 9.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की सक्रियता के चलते अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल बना है। सभी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
मई माह के दौरान गरियाबंद जिले की आबकारी टीम ने ओड़िशा राज्य के नुआपाड़ा जिले के तालेगांव क्षेत्र में 24 मई को ओड़िशा की आबकारी टीम के साथ संयुक्त छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 415 लीटर शराब जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

    रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?