Ro no D15139/23

धमतरी में 56 नये मतदान केन्द्र, 809 केन्द्र होंगे संचालित

धमतरी । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। आयोग की स्वीकृति के पश्चात् जिले में कुल 56 नये मतदान केन्द्र सृजित किये गये हैं, जिससे जिले में अब कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 809 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र 56–सिहावा (अ.ज.जा.) में 8 नये मतदान केन्द्र, 57–कुरूद में 22 नये मतदान केन्द्र तथा 58–धमतरी में 26 नये मतदान केन्द्र शामिल किये गये हैं। इस प्रकार जिले में क्रमशः सिहावा में 267, कुरूद में 259 तथा धमतरी में 283 मतदान केन्द्र स्थापित रहेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार, मतदान केन्द्रों में किये गये परिवर्तनों की जानकारी संबंधित तहसील कार्यालयों, स्थानीय निकायों एवं पंचायत भवनों के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन परिवर्तनों का जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए ताकि मतदाताओं को नवीन मतदान केन्द्रों की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

उप जिला निर्वाचनअधिकारी, धमतरी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने और की गई कार्यवाही की सूचना तत्काल जिला कार्यालय को भेजने कहा है।

  • Related Posts

    प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप

    *प्रदेशवासियों से प्राकृतिक रंगों के उपयोग और जल संरक्षण की अपील* रायपुर, 03 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने रंगों के पावन…

    Read more

    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

    रायपुर 3 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख