Ro no D15139/23

77th Republic Day Celebrations: देशभक्ति के रंग में रंगा झारखंड, 24 जिलों में ध्वजारोहण और कार्यक्रमों की धूम

77th Republic Day Celebrations: 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा झारखंड देशभक्ति के रंग में रंग गया. राजधानी रांची से लेकर संताल परगना, कोल्हान और पलामू प्रमंडल तक सरकारी कार्यालयों, पुलिस लाइन, रेलवे परिसरों और औद्योगिक संस्थानों में धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया. उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और विभागीय अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया. दुमका, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, पलामू, देवघर, धनबाद और गोड्डा समेत 24 जिलों में आयोजित समारोहों में परेड, श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए गणतंत्र दिवस का उत्साह देखने को मिला.

रांची में डीसी ने तिरंगा फहराया

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ झण्डोत्तोलन किया और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया. गणतंत्र दिवस भारत के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है, जो हमें लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है. सभी रांची वासियों से आह्वान कि वे संविधान के आदर्शों को अपनाकर एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दें.

पलामू में वित्त मंत्री ने झंडोतोलन किया

पलामू के पुलिस स्टेडियम में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झंडातोलन किया. मुख्य समारोह में आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, डीआईजी किशोर कौशल, डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

दुमका में उपायुक्त ने किया झंडोतोलन

झारखंड की उपराजधानी दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झंडोतोलन किया. मिलीजुली परेड गारद की सलामी ली. विभिन्न विभाग की झांकियां निकाली गईं. विदेश दौरे की वजह से इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका नहीं पहुंच सके.

हजारीबाग में डीसी-एसपी ने ध्वजारोहण किया

गणतंत्र दिवस के मौके पर हजारीबाग के उपायुक्त ने सुबह 8.30 बजे अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया. वहीं, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक समेत सभी आला अधिकारियों के साथ मिलकर शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

  • Related Posts

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    Strait Of Hormuz: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर पूर्ण नियंत्रण वाले दावे को खारिज कर दिया है. ईरान का कहना है कि यह अहम समुद्री मार्ग…

    Read more

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन इसकी तैयारी का असर अभी से दिखने लगा है. कभी यूपी की सत्ता पर पूर्ण बहुमत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां