Ro no D15139/23

झारखंड की मिट्टी और गुरुजी के संघर्षों का सम्मान, BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताई खुशी

Shibu Soren: झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने भारत सरकार द्वारा झारखंड के धरती पुत्र शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किये जाने की घोषणा का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान झारखंड की मिट्टी का सम्मान है. गुरुजी का संपूर्ण जीवन संघर्षों के साथ लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा. गुरुजी ने झारखंड में व्याप्त अशिक्षा, नशाखोरी और सूदखोरी के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया. झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को गुरुजी ने वर्षों तक नेतृत्व किया और एक दिशा दी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार झारखंड के अमर शहीदों, कलाकारों और समाजसेवियों को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर रही है.  साहू ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया.

दिशोम गुरु को पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गर्व की बात : कांग्रेस अध्यक्ष

Shibu Soren: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित करने पर हर्ष जताया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण और गरीब, शोषित व वंचित तबके के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान के लिए गुरुजी द्वारा चलाये गये आंदोलन और रचनात्मक कार्यों की तुलना नहीं की जा सकती है. झारखंड वासियों की आकांक्षा थी कि राज्य और समाज के लिए दिये गये उनके योगदान को याद करते हुए भारत सरकार उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करती. हम उम्मीद करते हैं कि उनके संघर्षों को याद करते हुए भारत सरकार इस दिशा में कार्य करेगी. गुरुजी का व्यक्तित्व समाज और राज्य के लिए एक उदाहरण है. उनके आदर्शों पर चलकर ही आज झारखंड का सर्वांगीण विकास हो सकता है.

गुरुजी को पद्म सम्मान, झारखंडियों के लिए गर्व का क्षण : विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने झारखंड आंदोलनकारी गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म सम्मान दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह को चार करोड़ झारखंडियों से बधाई दी है. उन्होंने कहा कि गुरुजी एक ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने गरीब, पीड़ित व शोषितों के लिए हर वक्त लड़ाई लड़ी. अलग राज्य बने, अपने लोग सुख चैन से रहे, इसको लेकर वे चिंतित रहते थे. झारखंड से महाजनी प्रथा को खदेड़ने का काम किया. मुझे सौभाग्य रहा है कि एक पुत्र के रूप में उनके साथ 1979 से काम करने का, झारखंड आंदोलन को गति देने मौका मिला. वे झारखंड के नहीं, पूरे देश के गुरुजी थे.

  • Related Posts

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

        नई दिल्ली l देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने तथा उभरते राज्यों के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर के सांसद बृजमोहन…

    Read more

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

      सारे देश में उत्साह की लहर है विशेषतौर पर भाजपाईयों में। भाजपा से सहानुभूति रखने वाले भी अंदर से आनंदित हो रहे हैं। इस बीच कई लोग आशंकित भी…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं