Ro no D15139/23

जशपुर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

*स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*

रायपुर, 26 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जशपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का भी वाचन किया।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, डीआईजी श्री लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने 56 वीर शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और रंगीन गुब्बारे उड़ाकर खुशी का इजहार किया गया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 विभागों के लगभग 141 अधिकारियों-कर्मचारियों और खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें जिला कार्यालय, राजस्व, जनसंपर्क, पुलिस, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगर सेना, मत्स्य, पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, श्रम, योजना एवं सांख्यिकी, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, पावर वितरण कंपनी एवं अन्य विभाग शामिल थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मन मोह लिया। जूनियर वर्ग में देव पब्लिक स्कूल जशपुर प्रथम, साउथ प्वाइंट इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वितीय तथा जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह सीनियर वर्ग में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रथम, संत जेवियर शांति भवन द्वितीय एवं शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा.वि. तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह परेड प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग एन.सी.सी. में एन.ई.एस.महाविद्यालय प्रथम, नगर सेना महिला दल द्वितीय, छत्तीसगढ़ पुलिस बल पुरुष तृतीय तथा जूनियर वर्ग में कल्याण आश्रम प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय, संत जेवियर्स शांति भवन का बैण्ड दल तृतीय और झांकी प्रतियोगिता में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रथम, स्वास्थ्य विभाग द्वितीय तथा आदिम जाति कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?