Ro no D15139/23

श्री रामलला दर्शन योजनांतर्गत 87 तीर्थयात्री अयोध्या धाम रवाना

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत सोमवार की शाम बस्तर जिले में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। जगदलपुर के टाउन हॉल के समक्ष आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में 87 तीर्थयात्रियों के जत्थे को प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। बस के रवाना होने से पूर्व वहां का माहौल पूरी तरह राममय हो गया था। जयकारों की गूंज के साथ रवाना हुए श्रद्धालुओं के चेहरों पर रामलला के दर्शन की उत्सुकता स्पष्ट दिखाई दे रही थी।
इस विशेष अवसर पर महापौर  संजय पांडे, नगर निगम सभापति  खेम सिंह देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर तीर्थयात्रियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने सभी यात्रियों को पुष्प भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा श्री रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य  रामाश्रय सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं योजना के नोडल अधिकारी  बीरेंद्र बहादुर सहित जिला पंचायत कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बस्तर जिले में पिछले वर्ष से लेकर अब तक कुल 1042 श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठाकर अयोध्या धाम की तीर्थयात्रा पूर्ण कर चुके हैं।

  • Related Posts

    दुर्गा पूजा से पहले शुभेंदु अधिकारी देंगे बढ़ा हुआ डीए, नवन्ना ने जारी किये दिशा–निर्देश

    कोलकाता : राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी घोषणा. सरकारी आदेशों के अनुसार, महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 1 अक्टूबर, 2026 से वृद्धि की जा…

    Read more

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस