Ro no D15139/23

1 फरवरी को जगदलपुर में टीईटी परीक्षा 14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय जगदलपुर पूरी तरह तैयार है। आगामी 1 फरवरी का दिन बस्तर के उन हजारों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, जो शिक्षक बनकर समाज को नई दिशा देने का सपना संजोए हुए हैं। इस महापरीक्षा में डीएड और बीएड डिग्रीधारी कुल 14,174 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।
इस परीक्षा का शुभारंभ सुबह 09.30 बजे मॉर्निंग शिफ्ट से होगा, जो प्राथमिक शाला स्तर (कक्षा पहली से पांचवीं) के लिए निर्धारित है। इस पाली में डीएड योग्यताधारी 5,599 अभ्यर्थी कुल 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या का विवरण देखें तो सबसे अधिक 420-420 अभ्यर्थियों की क्षमता वाले केंद्रों में शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज (धरमपुरा-2), झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 (राजेन्द्र नगर), स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (अग्रसेन चैक), बाल विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (लालबाग) शामिल हैं। इसके अलावा, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (धरमपुरा) और हम एकेडमी में 360-360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय (रेलवे कॉलोनी) और भगत सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सिविल लाइन) में 300-300 परीक्षार्थी बैठेंगे। धरमू माहरा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में 240 और विद्या ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 319 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
दिन की दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शुरू होगी, जिसमें बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छठी से आठवीं) की पात्रता परीक्षा देंगे। शाम की इस पाली में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 8,575 हो गई है, जिसके लिए केंद्रों की संख्या 24 कर दी गई है। इस पाली में हम एकेडमी और विद्या ज्योति स्कूल की क्षमता बढ़ाकर 420-420 कर दी गई है। शाम की पाली के लिए विशेष रूप से जोड़े गए नए केंद्रों में दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल और क्राइस्ट कॉलेज में 420-420 अभ्यर्थी, शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय में 360 और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना, श्री विद्यापति एकेडमी, सक्सेस कॉन्वेंट स्कूल और डीपीएस कालीपुर प्रत्येक में 300-300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर में 180 और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलोरी में 235 परीक्षार्थियों के लिए सीट आवंटित की गई है। इस प्रकार शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में एक व्यवस्थित सीटिंग प्लान के तहत परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

  • Related Posts

    दुर्गा पूजा से पहले शुभेंदु अधिकारी देंगे बढ़ा हुआ डीए, नवन्ना ने जारी किये दिशा–निर्देश

    कोलकाता : राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी घोषणा. सरकारी आदेशों के अनुसार, महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 1 अक्टूबर, 2026 से वृद्धि की जा…

    Read more

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस