Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न योजनाओं से 64 हितग्राहियों को किया लाभान्वित

रायपुर, 8 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित 64 हितग्राहियों को सामग्री, राशि, चेक, प्रमाण पत्र और चाबी वितरित की। यह कार्यक्रम धमतरी के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक की जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत 16 हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड और अधिकार प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को चाबी, दो बैंक सखियों और दो लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज चेक और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दो हितग्राहियों को चाबी और प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन हितग्राहियों को सौर ऊर्जा कनेक्शन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दो हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत दो हितग्राहियों को चेक, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत चार हितग्राहियों आर्थिक सहायता, राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत दो हितग्राहियों को चेक, कृषक उन्नति और फसल चक्र परिवर्तन में सहभागिता के लिए दो किसानों को प्रमाण पत्र, विनोबा योजना के तहत तीन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत 18 दिव्यांगजनों को सामग्री प्रदान किया।

  • Related Posts

    धान खरीदी में अवैध कारोबार पर जीपीएम जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, मध्यप्रदेश से लाया जा रहा 20 क्विंटल धान और वाहन जब्त

    *रात 2 बजे सीमा पार कर धान खपाने की थी तैयारी, उड़नदस्ता दल ने धरहर में पकड़ा अवैध परिवहन*   *कोदवाही एवं निमधा उपार्जन केंद्रों से 114 बोरी अमानक धान…

    Read more

    गांव-गांव पहुंचा संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान, बेमेतरा के बिलई और चारभाटा में घर-घर हुआ नेत्र परीक्षण

    *मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर ऑपरेशन के लिए जांच एवं चश्मे की सुविधा उपलब्ध कराई गई*   *धान कटाई के दौरान आंखों की सुरक्षा के बताए गए जरूरी उपाय*…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी