Ro no D15139/23

आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत आवेदन 14 फरवरी तक आमंत्रित

जशपुरनगर 16 जनवरी 25/ अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाने तथा बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान कराने के लिए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) लागू किया गया है। इसके अन्तर्गत छ.ग. राज्य के चयनित उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश कराया जाता है तथा कक्षा 12वीं तक शाला का सम्पूर्ण शुल्क विभाग द्वारा वहन किया जाता है

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी पं.जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत वे विद्यार्थी जो छ.ग. के मूल निवासी हो, छ.ग. राज्य के मान्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो, तथा मान्यता प्राप्त शाला में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत, जो कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो, तथा जिसके पालक की समस्त स्रोतों से आय 2.50 लाख से अधिक न हो एवं ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययनरत हो वही विद्यार्थी पात्र होंगे।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी उत्कर्ष योजना  शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु दिनांक 23.03.2025 (दिन रविवार) को समय 12ः00 बजे से 02ः00 बजे तक जिला मुख्यालय में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन दिनाँक 14.02.2025 (दिन शुक्रवार) तक संबंधित शाला प्रमुख के माध्यम से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते हैं अथवा योजना के संबंध में विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाईट https://tribal.cg.gov.in/  में भी जानकारी उपलब्ध है।

  • Related Posts

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 04 सितंबर 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से दिनांक 03/09/2026 (गुरुवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल संगवारी टीम द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों हेतु…

    Read more

    जशपुर में  MRMA   2.0 के तहत तसर किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला

    जशपुरनगर 04 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय अभियान मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 (MRMA 2.0) के अंतर्गत जशपुर जिले के विभिन्न तसर बहुल क्षेत्रों में 1 से 3 सितंबर 2026 के दौरान किसानों…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप