Ro no D15139/23

जनपद पंचायत मनोरा में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निकासी बैठक संपन्न

जशपुरनगर 16 जनवरी 25/ जनपद पंचायत मनोरा में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में संपादित हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण होने के उपरांत विगत दिवस निकासी बैठक का आयोजन ओंकार यादव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद पंचायत मनोरा के 44 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत ग्राम सभा द्वारा अनुशंसित निर्णयों के आधार पर प्राप्त प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिवों को महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत संधारित की जाने वाली 7 पंजियों के संधारण नहीं किये जाने के कारण अधिरोपित अर्थदण्ड और ग्राम पंचायत मे में पायी गयी अनियमितता की कुल राशि 89986 ( शब्दों में नवासी हजार नौ सौ छियासी रुपये) को वसूली हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गलतियों का दोहराव न करें एवं निकासी बैठक के दौरान अपने पक्ष में आवश्यक साक्ष्य के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। आज आयोजित निकासी बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोरा, जिला सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता सामाजिक अंकेक्षण इकाई जिला जशपुर, कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा सहित सभी तकनीकी सहायक एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार