Ro no D15139/23

नवरात्रि पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए अभियान

मिशन वात्सल्य टीम ने मंदिर परिसरों में किया निरीक्षण, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को दिलाएगी सुरक्षा

कवर्धा, 2 अप्रैल 2025। नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों में बढ़ती भीड़ के बीच कई बच्चे भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए जाते हैं। इसे रोकने के लिए जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी के मार्गदर्शन और जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड लाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई की संयुक्त टीम ने मंदिर परिसरों में निरीक्षण किया।

इस दौरान टीम ने भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की पहचान कर उनके पुनर्वास की योजना बनाई। माता-पिता और अभिभावकों को समझाइश दी गई कि वे बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करें और भीख मांगने के लिए मजबूर न करें। श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया गया कि वे बच्चों को भीख देने की बजाय उनकी पढ़ाई और पुनर्वास में सहयोग करें।

टीम ने स्थानीय पुलिस और समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर मंदिर परिसरों के अलावा बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी निरीक्षण किया। आम जनता से अपील की गई कि अगर वे किसी भी बच्चे को भीख मांगते देखें, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बच्चों को शिक्षा और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि किसी भी बच्चे का बचपन नष्ट न हो। अभियान में सत्यनारायण राठौर, अविनाश ठाकुर, परमेश्वरी धुर्वे, श्याम धुर्वे, रामलाल पटेल, आरती यादव सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, मिशन वात्सल्य, चाइल्ड लाइन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल