Ro no D15139/23

बस्तर संभाग में 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण

*अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सर्वसुविधा होंगे स्कूल परिसर*

रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त और समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा बस्तर संभाग की 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ अंचलों के बच्चों को अब बेहतर शिक्षण-सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस योजना का उद्देश्य संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। यह प्रयास राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के मूल सिद्धांतों के अनुरूप है।

बस्तर के कई स्कूल शिक्षक विहीन थे या एक ही शिक्षक को कई कक्षाओं को पढ़ाना पड़ता था। कहीं छात्र संख्या बहुत कम थी, तो कहीं स्कूल भवन व संसाधन बिना उपयोग के खाली पड़े थे। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों की सीखने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी और स्कूल ड्रॉपआउट की दर भी चिंताजनक बनी हुई थी।

इस योजना के तहत ऐसे स्कूलों की पहचान की गई है जहाँ या तो छात्र संख्या नगण्य है या एक ही परिसर/निकटवर्ती क्षेत्रों में एक से अधिक शालाएं संचालित हो रही थीं। इन शालाओं को एकीकृत कर सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। इससे शिक्षक, छात्र और शैक्षणिक संसाधन सभी का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो रहा है।

बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार के बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और सुकमा जिलों में ऐसी शालाओं को चिन्हित किया गया, जहाँ या तो छात्र संख्या बहुत कम थी या एक ही परिसर में अथवा निकट में दो से अधिक शालाएं संचालित हो रही हैं, इन शालाओं को एकीकृत कर उन्हें बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि बस्तर जिले की 274, बीजापुर जिले की 65, कोण्डागांव जिले की 394, नारायणपुर की 80, दंतेवाड़ा जिले की 76, कांकेर जिले की 584 तथा सुकमा जिले की 138 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। इससे शिक्षक विहीन एकल शिक्षकीय एवं आवश्यकता वाली अन्य शालाओं मेें अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना हो सकेगी। इससे बच्चों को हर विषय के विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध होंगे।

अब एकीकृत शालाओं में बच्चों को एक ही परिसर में लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और खेल सामग्री जैसे संसाधन उपलब्ध होगा। इससे न केवल शैक्षणिक स्तर में सुधार आयेगा, बल्कि बच्चों की उपस्थिति दर भी बढ़ेगी और स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति घटेगी। संयुक्त संचालक, शिक्षा ने बताया कि एक ही परिसर में पढ़ाई से छात्रों के लिए नियमित स्कूल आना आसान होगा।

युक्तियुक्तकरण को शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। इससे बस्तर संभाग के हजारों बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि वे तकनीक, विज्ञान और रचनात्मक गतिविधियों की दुनिया से भी जुड़ पाएंगे। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का उद्देश्य स्कूलों को बंद करना नहीं, बल्कि उन्हें सशक्त, सुविधायुक्त और प्रभावी शिक्षण केंद्र में बदलना है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास शिक्षा को बच्चों के अधिक करीब लाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। युक्तियुक्तकरण न केवल वर्तमान को सुधार रहा है, बल्कि राज्य के हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रख रहा है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट दक्ष : डिजिटल साक्षरता की दिशा में जिला प्रशासन का मजबूत कदम अब तक 4500 से अधिक शासकीय कर्मचारियों को मिल चुका तकनीकि ज्ञान

    रायपुर 22 अप्रैल 2026 ।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में प्रोजेक्ट दक्ष का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।…

    Read more

    मुख्य सचिव  विकासशील ने राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक ज्ञान भारतम् सर्वे को मिली रफ्तार: 31 मई तक पूरा करने के निर्देश समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर

    रायपुर, 22 अप्रैल 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में ‘ज्ञान भारतम्’ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’