Ro no D15139/23

धरती आबा योजनांतर्गत मनोरा में कार्यशाला एवं शिविर का हुआ आयोजन

शिविर में लोगों की समस्या का हुआ निराकरण

जशपुरनगर 25 जून 2025/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजनांतर्गत मनोरा में शिविर सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य शान्ति भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हैप्पी कमल कुजूर, जनपद सदस्य रंजीत भगत, सरपंच मनोरा शिवनंदन, सरपंच खरसोता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 09, जाति प्रमाण पत्र निर्माण के 03 एवं आय प्रमाण पत्र निर्माण के 04 आवेदन प्राप्त हुए। जिनका त्वरित निराकरण करते हुए संबंधित विभागों द्वारा इसको निराकृत करने का कार्य किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं को ऐसी छोटी बसाहटें जहां अभी तक विकास ठीक से नहीं हो पाया है वहां समग्र रूप से विकास को पहुंचाना है। जनजातीय परिवारों और जनजातीय बाहुल्य गांवों को बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करके जनजातीय समुदायों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इसके लिये अभियान के अंतर्गत 17 विभागों के अभिसरण से 25 योजनाओं को संचालन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पत्थलगांव में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

     जशपुरनगर 16 मार्च 2026/नालसा योजना के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर  सत्येन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना पत्थलगांव में विधिक साक्षरता…

    Read more

    सभी राशन कार्ड धारियों का ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य उचित मूल्य दुकानों की म्.च्व्ै मशीन और मेरा ई-केवाईसी ऐप से भी मिल रही सुविधा

      जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड” योजना के अंतर्गत राज्य में सभी राशन कार्ड धारकों…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान