Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल से राहत

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से श्री रमाकांत राय का बिजली बिल हुआ जीरो
सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत मिला 78000 का अनुदान

अम्बिकापुर 02 जुलाई 2025/  गर्मी हो या बरसात, अब तक बिजली बिल का बोझ हर घर की जेब पर भारी पड़ता था। लेकिन अब इस समस्या का समाधान प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना के रूप में सामने आया है। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़े हुए बिजली बिल से राहत दिलाना है।
इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर रूफटॉप  स्थापित करने पर केंद्र और राज्य शासन द्वारा अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल में राहत मिल रही है। लोग अपनी जरूरत से अधिक बिजली का उत्पादन कर उसे ग्रिड को सप्लाई कर सकते हैं, जिससे न केवल उनका बिजली बिल शून्य हो रहा है, बल्कि अतिरिक्त आय भी जरिया भी बनेगा।
प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे रही है। इसी योजना का लाभ उठाकर अम्बिकापुर डीसी रोड के निवासी श्री रामाकांत राय ने तीन माह पूर्व अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप लगवाया। उन्होंने बताया कि संयंत्र चालू होने के साथ ही उनके घर में बिजली उत्पादन शुरू हो गया और पहले ही महीने उनका बिजली बिल माइनस में आ गया। अब उनके घर का बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।
श्री राय ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली बिल का बोझ खत्म हुआ है, बल्कि इसके  इस्तेमाल से प्राकृतिक संसाधनों की खपत भी कम होगी और पर्यावरण भी संरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन्हें 78,000 रुपए की सब्सिडी शासन से प्राप्त हुई है और इस सोलर पैनल पर 10 साल की गारंटी भी है। उन्होंने कहा कि मात्र 2 से 3 वर्षों में पूरी तरह लागत वसूल हो जाएगी और इसके बाद यह शुद्ध बचत का माध्यम बनेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस योजना को अत्यंत उपयोगी और सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना हर घर को आत्मनिर्भर बनाने और अन्य ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की लोगों से अपील करते हुए शासन का आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना में पंजीयन और सब्सिडी प्राप्त करने की सरल प्रक्रिया है। उपभोक्ता को योजना की वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in   या मोबाइल एप पर पंजीयन कर आवेदन करना होता है। पंजीयन के बाद अधिकृत वेंडर संयंत्र की स्थापना करते हैं सत्यापन के पश्चात अनुदान राशि उपभोक्ता के खाते में ऑनलाइन जमा कर सकते है। इस योजना से आमजन को आर्थिक लाभ तो मिल ही रहा है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा भी मिल रहा है।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया प्रशिक्षण

    अम्बिकापुर 20 जून 2026/    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला…

    Read more

    21 जून 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण

    मॉक ड्रिल आयोजित कर सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का किया गया परीक्षण 13 परीक्षा केन्द्रों में 5,212 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद अम्बिकापुर 20 जून 2026/   राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा