Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य बंद करने पर कान्ट्रेक्टर्स को कड़ी चेतावनी देते हुये अनुबंध निरस्तीकरण की अंतिम सूचना देने के दिए निर्देश

कार्य बंद करने वाले 81 कान्ट्रेक्टर्स को अंतिम कारण बताओ नोटिस किया गया जारी
– पर्याप्त एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर निविदा में जमा अमानत राशि शासन के पक्ष में राजसात करने के दिए निर्देश
– ऐसे कान्ट्रेक्टर्स को प्रतिबंधित कर ब्लैकलिस्ट करने के लिए कहा
राजनांदगांव 02 जुलाई 2025। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जल जीवन मिशन डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल के तहत कान्ट्रेक्टर्स के अनुबंधित कार्यों तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कान्ट्रेक्टर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान सहायक अभियंताओं द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित विकासखंडों में कुछ ठेकेदारो द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य बंद कर दिया गया है, जिस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कान्ट्रेक्टर्स को कड़ी चेतावनी देते हुये अनुबंध निरस्तीकरण की अंतिम सूचना देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश पर उपखंड एवं खंड स्तर पर कुल 81 कार्यरत ठेकेदार, जिसमें राजनांदगांव विकासखंड में कार्यरत 39, डोंगरगांव विकासखंडमें कार्यरत 9, डोंगरगढ़ विकासखंड में कार्यरत 17 तथा छुरिया विकासखंड में कार्यरत 16 ठेकेदारों, जिन्होंने कार्य बंद कर दिया है, उन्हें अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने ठेकेदारों द्वारा पर्याप्त एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने से संबधित ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए अनुबंध को निरस्त कर निविदा में जमा अमानत राशि एवं सुरक्षा निधि को शासन के पक्ष में राजसात करने के निर्देश दिए। साथ ही संबधित ठेकेदार को आगामी 1 वर्ष के लिए राजनांदगांव जिले के किसी भी निविदा में भाग लेने हेतु प्रतिबंधित कर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। बैठक में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सदस्य सचिव श्री समीर शर्मा सहित अन्य सहायक अभियंता एवं उपअभियंता एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….