Ro no D15139/23

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में राजनांदगांव जिले की एक अनूठी पहल

– विनोबा ऐप के माध्यम से की जा रही निगरानी
राजनांदगांव 28 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के ज्ञान के स्तर की सतत निगरानी के लिए एक अभिनव पहल के तहत कार्य किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल की निगरानी में यह पहल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि यह पहल राजनांदगांव जिले में शिक्षा की एक डिजिटल क्रांति के रूप में उभर रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की अधिगम गुणवत्ता, उपस्थिति और परीक्षा परिणामों में समग्र सुधार सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करने तथा छात्रों के अधिगम स्तर की सतत निगरानी के लिए एक अभिनव पहल के तहत सभी 1336 शासकीय विद्यालयों में मूल्यांकन परीक्षाओं का आयोजन किया गया। पहल के अंतर्गत 771 प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन विषयक मासिक मूल्यांकन ओएमआर शीट के माध्यम से संपन्न कराया गया। वहीं 400 माध्यमिक विद्यालयों में एफएलएन प्लस प्लस के तहत ओएमआर आधारित मासिक मूल्यांकन आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट राजनांदगांव नामक पहल के अंतर्गत हाई और हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों के लिए पाक्षिक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी विनोबा ऐप के माध्यम से की जा रही है, जिसके माध्यम से डेटा संग्रहण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो रही है। जिले में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में यह परीक्षाएं साप्ताहिक रूप से तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर पाक्षिक रूप से आयोजित की जाएगी। साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधार हेतु डेली अटेंडेंस मॉनिटरिंग फॉर्म का भी उपयोग किया जा रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?