Ro no D15139/23

“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

अम्बिकापुर 05 अगस्त 2025/ भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता दृ स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“  की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विकास भोसकर ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों, जनपद पंचायतों, अनुविभागीय अधिकारियों एवं नगरीय निकायों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अभियान 3 चरणों (2-8 अगस्त, 9-12 अगस्त एवं 13-15 अगस्त) में संचालित होगा, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से देशभक्ति की भावना को सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कॉरपोरेट एवं निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों के माध्यम से सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया है।

इस दौरान तिरंगा निर्माण के लिए स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा और गांव-गांव में तिरंगा वितरण एवं बिक्री केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। पोस्ट ऑफिस एवं उचित मूल्य की दुकानों को भी विक्रय केन्द्र के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया है कि राज्य सरकार की वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आम नागरिकों में व्यापक जागरूकता का निर्माण किया जाए। साथ ही “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” से संबंधित सभी गतिविधियों को भारत सरकार की वेबसाइट   www.harghartiranga.com  से लिंक किया जाए।

इसके अतिरिक्त, प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय भाषाओं में बैनर, पोस्टर, रंगोली, तिरंगा सेल्फी जोन, तिरंगा लाइटिंग आदि गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को समूह क्रय व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं निकाय स्तर पर भारत सरकार द्वारा साझा किए गए गूगल फॉर्म लिंक       https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeyrn6d9810NoQ7NquJjOQVXN-MjR9tkBjP7sFZPD-y1aXUPA/viewform  के माध्यम से नोडल अधिकारियों की जानकारी और तिरंगा वितरण संबंधी कार्यवाहियों की अद्यतन जानकारी अपलोड की जाए।

स्वतंत्रता सप्ताह को जनभागीदारी से एक व्यापक उत्सव के रूप में मनाने हेतु यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभागीय अधिकारी कार्यक्रम का सतत् अनुश्रवण करें एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान नाम में त्रुटि सुधरने से बैंक खाता और छात्रवृत्ति प्राप्त करने की राह हुई आसान

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासन में नागरिक सुविधाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल