Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन कार्यों में विलंब को लेकर 45 ठेकेदारों को नोटिस

*कलेक्टर ने कार्य पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध को निरस्त करने की दी चेतावनी*

रायपुर, 05 अगस्त 2025/ जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों में अनावश्यक विलंब किए जाने पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने 45 ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर उन्हें 15 दिवस के भीतर शेष कार्यों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए है। निर्धारित समय-सीमा कार्य पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों के कार्य अनुबंध को निरस्त करने की भी चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखण्ड मरवाही के ग्राम चंगेरी (तलवाटोला), परासी (मौहारीटोला, हर्राटोला), कुम्हारी (बनियाडांड), मरवाही (मरवाहीटोला, गिरीयानटोला), लोहारी (राजारानीटोला, चलचलीटोला), सेमरदर्री (धौराठी, बिलाईडांड 1-2), मडवाही (दुवारीटोला) तथा दानीकुंडी (पतेराटोला) में रेट्रोफिटिंग ग्राम योजनाओं के अंतर्गत 63 से 75 मिमी व्यास की एचडीपीई पाइप लाइन बिछाने, घरेलू नल कनेक्शन तथा संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यादेश जारी करते हुए 6 माह की समयावधि प्रदान की गई थी, जो कि 21 दिसंबर 2022 को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा है कि जल जीवन मिशन, शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय करना है। कार्यों में अनावश्यक देरी से ग्रामवासियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार की चेतावनी के बावजूद भी कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं आने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को 15 दिवस के भीतर सभी शेष कार्यों को पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध समाप्त कर नियामानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल