Ro no D15139/23

जिले के दो हजार से अधिक शासकीय विद्यालयों में मेगा पालक शिक्षक बैठक का हुआ सफल आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अध्ययन-अध्यापन में आने वाली समस्याएं, अनियमित उपस्थिति, शासन की विद्यार्थी हितकर योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा
जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में हुए शामिल, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में सहयोग करने पालकों को किया प्रेरित

अम्बिकापुर 06 अगस्त 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु प्रथम पालक शिक्षक बैठक का आयोजन पूरे जिले में बुधवार को आयोजित किया गया। जिले के 07 विकासखंडों के सभी 2048 शासकीय  विद्यालयों में बैठक आयोजित किए गए। बैठक की अध्यक्षता संस्था प्रमुख द्वारा की गई। इस मेगा बैठक में पालकों के साथ ही जनप्रतिनिधि, एसएमसी/एसएमडीसी के सदस्य, काउंसलर, मनोवैज्ञानिक, डॉक्टर, शिक्षाविद ने भी अपनी उपस्थिति देते हुए पालकों को संबोधित किया और शिक्षा के साथ-साथ शिक्षक-पालक बैठक की महत्ता पर चर्चा की।

बैठक की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके परिपालन में अधिकारी बैठक के सफल क्रिन्यावयन हेतु शामिल हुए।उन्होंने पालकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। बैठक में चर्चा के लिए राज्य कार्यालय से निर्धारित किये गए 12 बिंदुओं के साथ ही विद्यालय की आवश्यकतानुसार अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति अध्ययन-अध्यापन में आने वाली समस्याएं, शाला त्यागी, अनियमित उपस्थिति, शासन की विद्यार्थी हितकर योजनाएं आदि सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु सुझावों का आदान- प्रदान भी किया गया।

“एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत पालकों ने लगाए पौधे-
बैठक के दौरान पालकों ने शिक्षक एवं बच्चों के साथ मिलकर “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत पौधे लगाए। संकुलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिवस में लगभग 25 हजार से अधिक पौधे जिले के शासकीय विद्यालयों में रोपित किये गए हैं। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा सभी विद्यालयों को उनकी मांग के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए गए थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखण्ड उदयपुर का किया दौरा

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुँचकर देखी स्थिति, वर्तमान में 3 मरीज सक्रिय, सुदूर बसाहट क्षेत्रों में सघन सर्वे कर नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश आश्रम-छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर…

    Read more

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल

    मिशन एजुकेशन के स्टेशनरी दान अभियान से जुड़े श्री अग्रवाल   रायपुर, 9 अगस्त 2026। आज लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास