Ro no D15139/23

डिजिटल फसल सर्वेक्षण हेतु सरगुजा जिले में राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षण

युवाओं को मिलेगा रोजगार, फसल गिरदावरी होगी त्रुटिरहित

अम्बिकापुर 07 अगस्त 2025/ राज्य शासन की अग्रिस्टेक परियोजना अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) को लेकर सरगुजा जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से रियल टाइम, पारदर्शी और त्रुटिरहित फसल गिरदावरी को सुनिश्चित करना है।

गौरतलब है कि इस संदर्भ में 3 जुलाई 2025 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष, अंबिकापुर में सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात 23 जुलाई 2025 को ग्राम सरगवां में डीसीएस ऐप का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पटवारी, राजस्व निरीक्षक व तहसीलदार सम्मिलित हुए एवं खेतों में जाकर स्वयं सर्वेयर की भूमिका निभाई।

राज्य शासन द्वारा इस योजना में ग्राम के शिक्षित युवाओं को भी शामिल किया जा रहा है। युवाओं को प्रति खसरा सर्वेक्षण पर 10 रुपए मानदेय निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवा अपने तहसील कार्यालय या संबंधित हल्का पटवारी के पास आवेदन प्रस्तुत कर सर्वेयर बन सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को डीसीएस ऐप के माध्यम से मोबाइल से फसल की फोटो लेकर फसल की जानकारी अपलोड करनी होगी।

अब भू-नक्शों को जिओ-रेफरेंसिंग करने के बाद फसल सर्वेक्षण और अधिक सटीक एवं डिजिटल रूप में संभव हो गया है। इस पहल से न केवल गिरदावरी में गुणवत्ता आएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख श्री राम सिंह ठाकुर एवं श्री राम राज सिंह  के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती स्मिता अग्रवाल तथा मास्टर ट्रेनरदृ कृष्ण कंवर, अमितेश स्वर्णकार, राजबहादुर सिंह एवं देवेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?