Ro no D15139/23

खुशियों की साझेदारी: जन्मदिन पर बच्चों के साथ बिताए यादगार पल

*पोषण, प्रेम और प्रसन्नता: बच्चों संग जन्मदिन मना रहे शासकीय कर्मचारी*

रायपुर, 07 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रसाशन की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” की शुरुआत की जिसके तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार दे उनसे मिले और उनके साथ खुशियाँ बांटे |

इसी कड़ी में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, शिक्षक श्री निकेश कुमार शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनम नायक, सहायक नियंत्रक ओमेश्वर जांगड़े, नर्सिंग ऑफिसर नंदा निर्मलकर, कनिष्ठ अभियंता श्री कुणाल सिन्हा, जनपद सचिव श्री अशोक ध्रुव, ने भी बच्चों के साथ केक काट कर और उनको अंकुरित चना, केला, बिस्किट, खीर-पूड़ी खिलाकर मनाया जन्मदिन |

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने पेंशन बड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन और पौष्टिक आहार के रूप में खीर, पुड़ी, चने की सब्जी खिलाया एवं बच्चों को भेंट स्वरूप ड्राइंग बुक और स्केच पेन भी दिया |

समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक श्री के. एस पटले ने प्रोफेसर जेएन पांडे विद्यालय में न्योता भोज कर अपना जन्मदिन मनाया इस अवसर पर विद्यालय के 150 विद्यार्थियों पौष्टिक आहार दिया गया |

डॉ सोनम नायक ने बताया कि उन्होंने अपना जन्मदिन सिलयारी से आंगनबाड़ी केंद्र में 25 बच्चों के साथ मनाया एवं उन्हें खीर पूड़ी खिलाकर एवं कॉपी पेंसिल कटर देकर मनाया |

प्रोजेक्ट के तहत आज कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सभी 14 कर्मचारियों को एसएमएस से ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन का बधाई संदेश भेजा गया एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जाकर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का आग्रह किया ।

  • Related Posts

    जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प, 358 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त

      कलेक्टर ने निक्षय मित्रों को किया सम्मानित, उपचाररत टीबी मरीजों को मिल रहा पोषण एवं उपचार सहयोग *जिला स्तरीय क्षय उन्मूलन कार्यकारिणी की अंतर्विभागीय बैठक सम्पन्न* रायपुर, 18 जून…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शिकायत पर घर पहुंचा राशन कार्ड

      *त्वरित निराकरण से जरूरतमंद परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ* रायपुर, 18 जून 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग