Ro no D15139/23

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सामग्री की सघन जांच के साथ जनसामान्य को किया जा रहा जागरूक

तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान ‘बने खाबो बने रहिबोÓ के तहत सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
राजनांदगांव 07 अगस्त 2025। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान ‘बने खाबो बने रहिबोÓ के तहत सघन जांच एवं जागरूकता अभियान को सार्थक बनाने चलित प्रयोगशाला द्वारा लगातार खाद्य कारोबारियों एवं आमजन के बीच जाकर जागरूक किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा खाद्य कारोबारियों को विशेषकर स्ट्रीट फुड वेंडर्स, चाट कॉर्नर, चाय-नाश्ता आदि संचालकों अखबारी पेपर का इस्तेमाल नहीं करने, पर्याप्त हाइजीन व साफ-सफाई रखने हेतु समझाईश दी जा रही है। साथ ही साथ रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रख मिठाई दुकान, रेस्टोरेंट आदि में भी औचक दबिश देकर मौके पर ही जांच किया जा रहा है। ज्ञात हो कि विगत दो दिनों में राजनांदगांव व आसपास के जिलों से लगभग 200 खाद्य नमूने मौके पर जांचे गये हैं। टीम द्वारा मिथ्याछाप, उपयोग तेल का बार-बार उपयोग, सामग्री को बांधने पेपर का इस्तेमाल, अखाद्य रंग आदि का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान दूध व दुग्ध उत्पादों के विधिक व सर्विलांस नमूना मिलावट जांच हेतु संग्रहित किया जा रहा है। संघन जांच जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। जनसामान्य व खाद्य कारोबारियों से चमकीली व भड़कीली मिठाईयों के उपयोग पर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?